फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiran bedi asked bjp leaders to read a book

किरण ने BJP नेताओं को थमाई 'खास किताब'

Sun, 18 Jan 2015 01:51 PM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
Kiran bedi asked bjp leaders to read a book

भाजपा की सदस्यता लेने के दो दिन बाद ही दिल्ली नगर निगम के नेताओं को किरण बेदी ने तलब कर लिया। अपने घर में आयोजित क्लास में नसीहत तो दी ही साथ ही अपने जीवन पर आधारित पुस्तक मेकिंग ऑफ टॉप कॉप उनके हाथ में थमा दी। बोली की पहले पढ़ो फिर चुनाव में जुटो।

विज्ञापन


शाम के वक्त किरण बेदी के घर हुई बैठक में पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली एमसीडी के मेयर नेता सदन व स्थायी समिति के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।

हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम के वजह से कई एमसीडी नेता इस बेदी के पास नहीं पहुंच सके। बेदी के साथ बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बेदी ने चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री को लगाया फोन

Kiran bedi asked bjp leaders to read a book

एमसीडी नेताओं से दिल्ली के अनाधिकृत कॉलोनियों व झुग्गियों में विशेष सफाई, स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर सुविधा और शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही है।

बैठक में पूर्वी दिल्ली की मेयर मीनाक्षी, स्थायी समिति के अध्यक्ष बीबी त्यागी और नेता सदन राम नारायण दुबे, उत्तरी दिल्ली के मेयर योगेंद्र चांदोलिया, स्थायी समिति के अध्यक्ष मोहन भारद्वाज और नेता सदन मीरा यादव ने हिस्सा लिया।

निगम के नेताओं ने फंड की कमी का रोना बेदी के सामने भी रोया। बताया जाता है कि उन्होंने इस समस्या के सुनते ही केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू को फोन किया और फंड मुहैया कराने की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed