फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Khuskhabar Kejriwal government to set up four more dental colleges in Delhi

खुशखबर: दिल्ली में चार डेंटल कॉलेज और 100 क्लिनिक की स्थापना करेगी केजरीवाल सरकार

Tue, 11 Dec 2018 06:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Khuskhabar Kejriwal government to set up four more dental colleges in Delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी में जल्द ही चार और नए डेंटल कॉलेज (दंत महाविद्यालय) शुरू होंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार योजना पर कार्य कर रही है। इसके साथ ही 100 दंत क्लिनिक भी शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन


ये कहना है स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का। मंगलवार को दिल्ली के एकमात्र एवं देश में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले मौलाना आजाद दंत चिकित्सा संस्थान में आयोजित दिल्ली स्माइल, डेंटल हेल्थ उत्सव के उद्घाटन पर मंत्री जैन ने ये घोषणा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पब्लिक हेल्थ सर्विसेज को बढ़ावा देने में जुटी है। दिल्ली वालों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए ही बजट में भी इसका खास ख्याल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री जैन का कहना है कि चार और दंत महाविद्यालय शुरू होने के बाद सरकार के दंत चिकित्सा संस्थान की संख्या पांच हो जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि मौलाना आजाद दंत चिकित्सा संस्थान की स्थापना के 35 वर्ष पूरे हो चुके हैं। अभी तक इस संस्थान ने पूरे देश को हजारों दंत चिकित्सक और शोधार्थी दिए हैं।

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने फीता काटकर डेंटल हेल्थ उत्सव का आगाज किया। संस्थान को लेकर उन्होंने एक डाक टिकट भी जारी किया।


इस दौरान गोयल ने संस्थान की उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिलने पर प्रबंधन, डॉक्टरों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सराहना भी की। कार्यक्रम के दौरान हेल्दी माउथ, हेल्दी बॉडी को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके अलावा संस्थान के नौ दंत विशेषज्ञों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed