{"_id":"65aa33b9fcbd46acd70804fb","slug":"khalistani-supported-slogans-written-on-walls-in-hastsal-area-of-uttam-nagar-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजधानी की दीवारों पर फिर लिखे खालिस्तानी समर्थित नारे, CCTV कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजधानी की दीवारों पर फिर लिखे खालिस्तानी समर्थित नारे, CCTV कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में पुलिस
Fri, 19 Jan 2024 02:03 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी बीच निहाल विहार के बाद खालिस्तानी समर्थकों ने उत्तम नगर में खालिस्तान समर्थित नारे लिखकर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने हस्तसाल के एक सरकारी स्कूल की दीवार पर नारे लिख दिए। इस बात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इन्हें मिटा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात उत्तम नगर थाना पुलिस को स्कूल की दीवार पर नारे लिखे की जानकारी मिली।
विज्ञापन