फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Khajuri Khaas Chowk Signal Free

सिग्नल फ्री हुआ ये चौराहा, अब भरिए फर्राटा

Sun, 02 Mar 2014 03:30 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Mar 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
Khajuri Khaas Chowk Signal Free

दिल्ली के वजीराबाद रोड के खजूरी खास चौक पर अब आपको लंबे ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। फ्लाईओवर के जरिए आप अपनी मंजिल की तरफ आसानी से सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली पर्यटन और यातायात विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने चौक का फ्लाईओवर तैयार कर आम लोगों के लिए खोल दिया है। शनिवार को दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव एसके श्रीवास्तव ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी और डीटीटीडीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


पढ़ें: अब पार्क के नीचे बनेगी डबल बेसमेंट पार्किंग
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली सरकार यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण करा रही है। वजीराबाद रोड स्थित प्रोजेक्ट के पूर्वी छोर पर अब लोगों को थोड़ी राहत मिल गई है। सिग्नेचर ब्रिज तक सिग्नल फ्री आवाजाही के लिए खजूरी खास रेड लाइट पर फ्लाईओवर तैयार हो गया है। मेट्रो की तकनीक से तैयार फ्लाईओवर छह लेन का है।

वहीं, जमीन पर रोटरी बनाई गई है, जिससे पुश्ता और भजनपुरा के बीच का ट्रैफिक स्मूथ रहे। फ्लाईओवर को खादर में तैयार हो रही नई सड़क से जोड़ा गया है। इस मौके पर मुख्य सचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज का यमुना नदी का मुख्य पुल सितंबर 2015 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद यह हिस्सा दिल्ली की पहचान बनेगा।

विकसित होगा पार्क
सिग्नेचर ब्रिज व फ्लाईओवर तैयार होने के बाद यमुना खादर में करीब 200 एकड़ में टूरिस्ट डेस्टिनेशन पार्क बनेगा। इसकी रंगत राजधानी के दूसरे पार्कों से जुदा होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह खजूरी चौक से उस्मानपुर गांव के बीच की जमीन पर बनाया जाएगा।


पढ़ें: डबल डेकर में शताब्दी जैसा सफर 31 मार्च तक

यहां मेडिटेशन सेंटर, स्कल्पचर गार्डन, बर्ड वॉच टावर और बर्ड फीडिंग प्लेस, रॉक गार्डन, चिल्ड्रन प्ले पार्क, ओपन एयर ऑडिटोरियम, रिलेक्सेशन स्पेस, टी हाउस, फ्लावर गार्डन, फूड स्टॉल आदि बनेंगे। रात में पार्क को जगमगाने के लिए विशेष लाइटिंग का इंतजाम होगा। अदिकारियों के मुताबिक, इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। पार्क पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

इन इलाकों को राहत
सोनिया विहार, उस्मानपुर, करावल नगर, भजनपुरा, यमुना विहार, खजूरी, समेत उत्तर प्रदेश के लोनी और भोपुरा बॉर्डर के बीच सफर करने वाले लोगों को खजूरी चौक पर नहीं मिलेगी लाल बत्ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed