{"_id":"5deed3b08ebc3e87904063fa","slug":"kerosene-was-poured-on-niece-to-teach-police-in-unnao-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव केस : पुलिस को सबक देने के लिए भतीजी पर डाला था केरोसिन, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव केस : पुलिस को सबक देने के लिए भतीजी पर डाला था केरोसिन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 10 Dec 2019 04:37 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 10 Dec 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग अस्पताल के सामने शनिवार को उन्नाव की पीड़िता की मौत के बाद प्रदर्शन के दौरान महिला ने भतीजी पर पेट्रोल नहीं, बल्कि केरोसिन डाला था। भतीजी की मेडिकल जांच में यह खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि महिला पुलिस को सबक देना चाहती थी, ताकि उसको न्याय मिल सके।
महिला अपने साथ भी अन्याय का दावा कर रही है। उसकी बेटी गायब हो गई थी। सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला जैतपुर निवासी प्रतिमा (40) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। जमानती धारा होने के कारण उसे रविवार शाम को सफदरजंग थाने से ही जमानत दे दी गई।
उन्नाव दुष्कर्म की पीड़िता की मौत से आहत प्रतिमा शनिवार को सफदरजंग अस्पताल के सामने प्रदर्शनकारियों में शामिल हो गई थी। प्रदर्शन के दौरान ही उसने अपनी नौ वर्षीय भतीजी पर केरोसिन डाल दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को तुरंत पकड़ लिया था। इस कारण भतीजी बच गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पुलिस जांच कर रही है कि महिला केरोसिन बोतल में साथ लेकर आई थी या फिर उसे किसी ने दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की बेटी कहीं चली गई थी। इस मामले में महिला को लगता है कि उसे न्याय नहीं मिला। पुलिस को सबक देने के लिए उसने यह हरकत की।
महिला का मानना था कि उसे मीडिया की सुर्खियां मिलतीं तो वह बेटी के मामले को उठाती और फिर पुलिस को सबक सिखाती। दूसरी तरफ, महिला की नौ वर्षीय भतीजी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने केरोसिन के सैंपल लिए हैं। इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।