अरविंद केजरीवाल के चुनाव लड़ने की सीट तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘आप’ संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने शुक्रवार को कहा, ‘केजरीवाल कहीं नहीं जा रहे। वह नई दिल्ली से खड़े होंगे और पार्टी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।’
आशुतोष ने यह बात पत्रकारों के उस सवाल के जवाब में दी, जिसमें पूछा गया था कि अरविंद चुनाव लड़ेंगे या नहीं और क्या वह अपनी सीट बदल रहे हैं। क्योंकि पार्टी ने जो 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उसमें उनका नाम नहीं है।
डीसीआई में भ्रष्टाचार पर नड्डा को ‘आप’ की चिट्ठी
आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (डीसीआई) में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्टी नेता व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने दावा किया है कि डीसीआई निजी दंत चिकित्सा शिक्षण संस्थानों को फायदा पहुंचाने के लिए सारे नियमों की अनदेखी कर 200 फीसदी तक सीटें बढ़ा दी हैं।
अब पार्टी नेता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर डीसीआई के खिलाफ जांच की मांग की है। प्रशांत भूषण ने जेपी नड्डा को लिखे दो पन्ने के पत्र के साथ सबूत के तौर पर कुछ आरटीआई के जवाब लगाए हैं। साथ ही इसे लेकर केरल उच्च न्यायालय में दायर एक जनहित याचिका को भी सबूत के तौर पर संलग्न किया है। प्रशांत भूषण ने दावा किया है कि डीसीआई शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
पत्र में बताया है कि डीसीआई के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने मामला भी दर्ज कर लिया है। 2010-11 के सत्र में मास्टर इन डेंटल सर्जरी की मात्र 321 सीटें थीं, जिनकी संख्या 2012-13 में बढ़कर 1187 पहुंच गई।