15 दिन दिल्ली से बाहर रहेंगे केजरीवाल, बेंगलुरु में कराएंगे गले की सर्जरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खासी-जुकाम का इलाज कराने फिर बंगलूरू जाएंगे। अबकी बार प्राकृतिक चिकित्सा के लिए नहीं बल्कि वहां के नारायण अस्पताल में गले का ऑपरेशन होना है।
केजरीवाल के गले का ऑपरेशन 13 सितंबर को नारायण अस्पताल में होना है। उसके बाद 22 सितंबर को दिल्ली लौटेंगे। फिर पंजाब रवाना होंगे।
सोमवार रात वेटिकन सिटी से दिल्ली लौट रहे अरविंद केजरीवाल 8 सितंबर को पंजाब जा रहे हैं। यानी 6-7 सितंबर को केजरीवाल दिल्ली में रहेंगे।
दिल्ली विधानसभा सत्र में मौजूदगी पर सस्पेंस
दिल्ली विधानसभा का एक दिन का सत्र 9 सितंबर को है। उस दिन केजरीवाल दिल्ली में होंगे या नहीं इस पर पार्टी के सरकार के जुड़े नेता कुछ खुलकर नहीं कह रहे हैं।
विधानसभा के पिछले सत्र में भी अरविंद केजरीवाल अंतिम दिन छोड़ दें तो बाकी समय दिल्ली के बाहर ही थे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की खांसी अभी ठीक नहीं है। शुगर की दिक्कत भी रहती है। इसी के चलते गले के ऑपरेशन की सलाह दी गई है।