केजरीवाल ने कहां बिताई रात, नहीं लौटे घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार की सुबह जब अपने कौशांबी स्थित गिरनार अपार्टमेंट वाले निवास स्थान से निकले तो उसके बाद वह दोबारा लौट कर घर नहीं आए।
केजरीवाल जो हर रोज कौशांबी स्थित अपने घर से निकलकर दिल्ली सचिवालय जाते थे और काम खत्म होने पर वह देर रात ही सही घर जरूर लौट आते थे।
लेकिन मंगलवार को कुछ ऐसा हुआ कि वह पूरी रात घर नहीं आए। हालांकि उनके अपार्टमेंट के बाहर पुलिस पूरी मुस्तैदी से पहरा देती रही लेकिन उसे भी नहीं पता कि आखिर केजरीवाल घर क्यों नहीं पहुंचे। वहीं बुधवार सुबह फरीयादी भी उनका इंतजार करके थक गए और केजरीवाल से बिना मिले ही वापस लौट गए।
तो यहां थे केजरीवाल
दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने दिल्ली में मिले सरकारी बंगले में गृह प्रवेश करेंगे। जिसके चलते ही वह मंगलवार रात कौशांबी नहीं लौटे और रात भी दिल्ली के नए घर में परिवार के साथ ही बिताई।
बताया जा रहा है कि केजरीवाल ने अपना ज्यादातर सामान गिरनार अपार्टमेंट में ही छोड़ दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जरूरत का सामान मंगलवार की अलसुबह ही भेज दिया गया था।
वहीं केजरीवाल की सुरक्षा में गिरनार अपार्टमेंट के बाहर तैनात गाजियाबाद पुलिस को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी। सुरक्षाकर्मी रातभर उनके अपार्टमेंट के बाहर ही तैनात रहे।
इसके साथ ही बुधवार सुबह जनता दरबार के लिए पहुंचे फरीयादियों को भी खासी निराशा हाथ लगी जब केजरीवाल उनसे मिलने नहीं आए।