फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal govt announced permanent jobs to 700 contractual employees of delhi Jal Board

तोहफा: दिल्ली जल बोर्ड में 700 कर्मचारियों की नौकरी पक्की, सीएम केजरीवाल ने दिए नियुक्ति पत्र

Wed, 09 Feb 2022 04:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 04:27 PM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड में ठेके पर काम करने वाले 700 कच्चे कर्मचारियों को आज पक्का किया गया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैंने खुद उन कर्मचारियों को पक्की सरकारी नौकरी के सर्टिफिकेट सौंपे। वे सारे बहुत खुश थे, आज उनका बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ। 

विज्ञापन
Kejriwal govt announced permanent jobs to 700 contractual employees of delhi Jal Board
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ठेके पर काम कर रहे 700 कर्मचारियों को स्थाई नौकरी का एलान किया। अब सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी लाभ इन कर्मचारियों को मिलेंगे। बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड के ये कर्मचारी लंबे समय से अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे और पक्का किए जाने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड में ठेके पर काम करने वाले 700 कच्चे कर्मचारियों को आज पक्का किया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मैंने खुद उन कर्मचारियों को पक्की सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। वे सभी बहुत ख़ुश थे, आज उनका बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि ऐसा माहौल बनाया गया है कि कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाए तो वे काम नहीं करते हैं। अस्थाई कर्मचारी पर तो काम की तलवार लटकी रहती है। सरकारी क्षेत्र को बेहतर बनाने का काम सरकारी डॉक्टरों ने किया है, तो ऐसा कहना झूठ है कि सरकारी कर्माचरी काम नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि साल 2015 से उनकी सरकार बनने के बाद से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के क्षेत्र में बहुत काम किया है, जिसकी हर जगह चर्चा है। जहां पर देश में पक्के कर्मचारियों को कम किया जा रहा है। वहां दिल्ली सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed