फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal government will help nirbhayas juvenile convict to open tailor shop

निर्भया के दोषी को सिलाई मशीन देगी सरकार

Tue, 15 Dec 2015 08:04 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
kejriwal government will help nirbhayas juvenile convict to open tailor shop

दिसंबर 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप मामले का नाबालिग दोषी 20 दिसंबर को अपनी तीन साल की सजा पूरी करके रिहा होने को है। हालांकि केंद्र सरकार की चिंता को ध्यान में रखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट इसमें दखल दे सकता है।

विज्ञापन


इस मामले में हाईकोर्ट ने सरकार की तरफ से जमा कराई गई रिहाई योजना को पढ़ने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। माना जा रहा है कि नाबालिग दोषी की रिहाई रुक भी सकती है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय ने नाबालिग दोषी के पुनर्वास की योजना पेश की। इसके अनुसार दिल्ली सरकार उसे 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और एक सिलाई मशीन देगी ताकि वो दर्जी की दुकान खोल सके और जीवनयापन कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने इस पर जताया ऐतराज

kejriwal government will help nirbhayas juvenile convict to open tailor shop

हालांकि दिल्ली सरकार के इस कदम पर केंद्र सरकार ने ऐतराज जताया है। केंद्र का कहना है कि अभी नाबालिग दोषी की मानसिक स्थिति संदेहजनक है। ऐसे में ये अच्छा होगा कि अभी वो बाल सुधार गृह में ही रहे।

गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने 16 दिसंबर, 2012 गैंगरेप मामले में नाबालिग आरोपी की रिहाई के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका पर फैसला सोमवार को सुरक्षित रख लिया था। स्वामी ने अपनी याचिका में नाबालिग में सुधार पर संदेह जाते हुए उसे सुधार गृह में ही रखने का अनुरोध किया है।

नाबालिग अपराधी को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर 20 दिसम्बर को रिहा किया जाना है, लेकिन केंद्र सरकार ने भी यह कहते हुए इस अवधि को बढ़ाने का अनुरोध किया है कि उसकी रिहाई के बाद जो कुछ आवश्यक कदम उठाए जाने हैं, वे अभी पूरे नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed