फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal got insulin in Tihar

Delhi NCR News: तिहाड़ में केजरीवाल को मिली इंसुलिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
जेल प्रशासन का दावा, नियम के तहत दी रही हैं सुविधाएं, विजिटिंग जज रखते हैं नजर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। तिहाड़ में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को इंसुलिन दी गई। इसकी पुष्टि आप नेताओं ने की है। साथ ही दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री का शुगर लेवल 320 तक पहुंच गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत के बाद सीएम को पहली बार इंसुलिन दी गई। इस मुद्दे को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जेल महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी थी। जेल प्रशासन ने जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री को इंसुलिन की जरूरत नहीं है। उधर, आप नेता लगातार इसकी मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। बीते दिनों आप नेताओं ने तिहाड़ जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

तिहाड़ जेल के महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल का कहना है कि तिहाड़ में सब कुछ जेल नियम के तहत होता है। यहां पर सभी कैदियों को समय पर खाना दिया जाता है। मुख्यमंत्री को कोर्ट के आदेश के तहत घर का खाना मिलता है। इसकी जांच में पांच से सात मिनट का समय लगता है। जेल में करीब एक हजार कैदी मधुमेह से पीड़ित हैं। इसका प्रबंधन जेल प्रशासन कर रहा है। जेल में करीब 20 हजार कैदी है। सभी को कुछ न कुछ परेशानी हो सकती है। हमारी कोशिश होती है कि उन्हें दूर किया जाए। हर जेल में एक विजिटिंग जज होते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें, साफ-सफाई और कानूनी समाधान सहित अन्य पर नजर रखते हैं। वह कैदियों की शिकायत भी सुनते हैं।
विज्ञापन





बॉक्स

मुख्यमंत्री पर नजर रख रहे हैं एलजी : संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल सहित भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 24 घंटे नजर रख रहे हैं। तिहाड़ जेल मुख्यमंत्री के लिए यातना गृह बन गया है। पीएमओ तिहाड़ जेल से सीसीटीवी कैमरे का लिंक मंगाकर देख रहा है कि केजरीवाल क्या कर रहे हैं। वह केजरीवाल का मनोबल तोड़ना चाहते हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बच्चों की अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा का इंतजाम किया, फ्री बिजली, पानी का इंतजाम किया। मौजूदा समय में अरविंद केजरीवाल की स्थिति को देखकर उनके माता-पिता बीमारी की हालत में हैं। पत्नी सुनीता केजरीवाल अपने पति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहती हैं। दिल्ली वालों को भी चिंता है कि पिछले 23 दिनों से अरविंद केजरीवाल को दवा और इंसुलिन क्यों नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बार-बार ये दोहरा रही है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षड़यंत्र चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed