फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal did yoga with modi, AAP said agains modi's yoga style

केजरीवाल ने मोदी संग किया योग, AAP ने कसा तंज

Sun, 21 Jun 2015 09:04 PM IST
Updated Sun, 21 Jun 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
kejriwal did yoga with modi, AAP said agains modi's yoga style

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेशक राजपथ पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शिरकत की। लेकिन उनकी आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग करने की तरीके पर सवाल उठाया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आप नेताओं ने पटके से चेहरा साफ करते प्रधानमंत्री की तस्वीर को शेयर कर कटाक्ष किया है। वहीं, प्रधानमंत्री की मुद्रा पर भी तंज कसा है।

पार्टी नेता संजय सिंह ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री की फोटो शेयर करते हुए सवाल किया कि क्या, यह सच है?

आदरणीय पद्मासन में बैठे या सुखासन ?

kejriwal did yoga with modi, AAP said agains modi's yoga style

भाजपा को जवाब देना चाहिए कि मोदी के गले में किसका पटका पड़ा हुआ है? अगर, यह देश का राष्ट्रीय ध्वज है, तो बेहद गंभीर विषय है। प्रधानमंत्री ही इसका सम्मान नहीं करेंगे, तो आम जनमानस पर क्या प्रभाव पड़ेगा?


वहीं, यदि यह किसी पार्टी का प्रतीक है, तो भी अनुचित है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह प्रचार नहीं करना चाहिए।

दूसरी तरफ ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडे ने ट्विट कर प्रधानमंत्री की योग मुद्रा पर भी सवाल खड़े कर दिए। प्रधानमंत्री की तस्वीर ट्वीट कर पांडेय ने लिखा है कि आदरणीय जिस अवस्था में बैठे हैं यह न तो पद्मासन है, न ही सुखासन।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कर रहे हैं गुमराह

kejriwal did yoga with modi, AAP said agains modi's yoga style

भारतीय युवा कांग्रेस ने राजपथ पर आयोजित योग शिविर का प्रतीकात्मक विरोध करते हुए रविवार शाम जंतर मंतर पर ललितासन योग शिविर लगाया। इस मौके पर कार्यकर्ता चेहरे पर प्रधानमंत्री समेत दूसरे भाजपा नेताओं का मुखौटा पहन रखा था।

अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने कहा कि हम सभी योग की कला का सम्मान करते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार जिस तरह से देश के लोगों को गुमराह कर रही है।

लोगों को ध्यान बंटाने के लिए इस तरह का आयोजन हो रहा है, उसका विरोध किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस केंद्र सरकार का असली चेहरा उजागर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed