फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal claims - BJP is selectively cutting votes

Delhi : केजरीवाल का दावा- भाजपा को पता है कि जनता 'आप' को देती है वोट, इसलिए कटवा रही चुन-चुन कर

Mon, 09 Dec 2024 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 02:29 AM IST
सार

केजरीवाल ने शाहदरा विधानसभा के आंबेडकर कैंप सहित अन्य इलाकों में रह रहे लोगों से की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया कि भाजपा चुन-चुनकर लोगों के वोट कटवा रही है।

विज्ञापन
Kejriwal claims - BJP is selectively cutting votes
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लोगों के वोट कटने पर भाजपा पर रविवार को फिर से निशाना साधा। केजरीवाल ने शाहदरा विधानसभा के आंबेडकर कैंप सहित अन्य इलाकों में रह रहे लोगों से की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया कि भाजपा चुन-चुनकर लोगों के वोट कटवा रही है। शाहदरा के एक ही इलाके के 300 से ज्यादा लोगो के वोट काट दिए गए जो 20-30 सालो से वहाँ रह रहे हैं, वो भी केवल बीजेपी के बीएलए की शिकायत पर। जिन लोगों के वोटर लिस्ट से नाम कटे हैं, वो खुद कह रहे हैं कि शायद उनको पता चल जाता होगा कि हम लोग केजरीवाल को वोट देते हैं।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट कर कहा कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों के नाम काट दिए गए, नाम काटने वाली लिस्ट पर मुहर और हस्ताक्षर भाजपा के बीएलए के हैं। भाजपा क्यों पूरी प्लानिंग से गरीब लोगों के वोट कटवा रही है। 20 साल से एक व्यक्ति उसी पते पर और उसी घर में रह रहा है, ना उनकी मृत्यु हुई और ना ही वो शिफ्ट हुए, फिर भी वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया। आप का दावा है कि केजरीवाल के खुलासे के बाद से सभी परेशान हैं। कुछ समय पहले उन्होंने दावा किया था कि भाजपा साजिश के तहत आप समर्थकों के वोट कटवा रही है। शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से 11 हजार से अधिक वोटरों के नाम लिस्ट से हटाने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग में आवेदन किया है।
विज्ञापन


यह लोग आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं। इस दौरान कुछ लोगों को भी मीडिया के सामने पेश किया गया जिनके नाम काटे गए हैं या काटने के लिए भाजपा ने दे रखे हैं। वहीं केजरीवाल का दावा है कि अब मीडिया भी इन आरोपों की सच्चाई जानने के लिए विधानसभा क्षेत्र की गलियों में घूम घूम कर लोगों से बात कर रही है। केजरीवाल ने कुछ लोगों की वीडियो जारी करते हुए कहा कि इसमें लोगों ने वोट कटने की बात की है। इसमें कहा गया कि एक ही परिवार के कुछ लोगों का नाम कट गया। इन लोगों को यहां रहते हुए करीब 40-45 साल हो गए हैं। ये लोग अब बूढ़े हो रहे हैं। पिछली बार हम सबने वोट डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed