अरविंद केजरीवाल ने खुद को बताया 'महा-बनिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए कारोबारियों को लामबंद करने की कोशिश की। सोमवार को नेहरू प्लेस में अरविंद केजरीवाल ने कारोबारियों के लिए ब्लू प्रिंट जारी किया।
इस मौके पर संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सब्सिडी के सवाल पर कहा ‘मैं एक बनिया का बेटा हूं और जानता हूं कि कारोबार कैसे किया जाता है।’
कारोबारियों से मुखातिब केजरीवाल ने वादा किया कि आप की सरकार बनने पर दिल्ली को देश के बड़े व्यापारिक क्षेत्र के तौर पर विकसित करने की कोशिश होगी। वैट वसूली के नाम पर होने वाली रूटीन रेड बंद होगी। उन्होंने कहा कि आप की सरकार वैट को सरल बनाएगी।
आप की सरकार बनवइए, फिर देखिए बनिया कमाल
वहीं, वैट से मिलने वाली राशि से बाजारों का रखरखाव व आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए उनकी सरकार कम ब्याज पर धन उपलब्ध कराएगी।
इतना ही नहीं दिल्ली के व्यापारियों के लिए बनने वाली नीतियां उनसे पूछकर बनाई जाएंगी। केजरीवाल ने व्यापारियों की मांग से सहमति जताते हुए कहा कि ई-व्यापार को नियमित किया जाएगा। इससे व्यापारियों को होने वाला नुकसान रुक जाएगा।
आप की ट्रेड पॉलिसी:
-वैट का सरलीकरण
-बेरोजगार और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा
-एक छत के नीचे व्यापार संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण
-नए उद्यमियों को प्रशिक्षण व कम ब्याज पर ऋण सुविधा
-सबकुछ ऑनलाइन किया जाएगा। सरकारी दफ्तरों के भ्रष्टाचार से मिलेगी मुक्ति
-नए उद्यमी को काम शुरू करने केलिए सभी विभागों से एक सप्ताह में अनुमति मिल जाएगी