फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal boil over sedition case on him, says i am bigger patriot than modi

भड़के केजरीवाल, कहा मैं मोदी से बड़ा देशभक्त हूं

Mon, 29 Feb 2016 08:01 PM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
kejriwal boil over sedition case on him, says i am bigger patriot than modi

बीते दो हफ्तों से ज्यादा समय से जेएनयू में देशद्रोह का मामला चल रहा है जिसमें 3 छात्रों को गिरफ्तार भी किया गया है। लेकिन अब देशद्रोह के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है क्योंकि अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और वामपंथी नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


इसी के बाद अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर सोमवार सुबह ही जोरदार हमला किया है। केजरीवाल ने अपने खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मुकदमे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वो पीएम मोदी से ज्यादा बड़े भक्त हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपने ट्वीट में आज कहा कि मुझ पर देशद्रोह का मुकदमा किया गया है। मैं दलितों, गरीबों और पिछड़ों के लिए आवाज उठाता रहा हूं, इसलिए इनकी नजरों में देशद्रोही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन



'देशद्रोही नारे लगाने वालों को महबूबा के डर से नहीं कर रहे गिरफ्तार'

kejriwal boil over sedition case on him, says i am bigger patriot than modi

केजरीवाल ने आज ताबड़तोड़ ट्वीट्स करते हुए कहा‌ कि मैं दलितों, गरीबों और पिछड़ों के लिए संघर्ष करता रहूंगा। मेरी आवाज बंद नहीं कर सकते।



केजरीवाल ने आगे लिखा मैं मोदी जी से बड़ा देशभक्त हूं। मैं उनसे पूछता हूं कि देश की बर्बादी के नारे लगाने वालों को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया?


केजरीवाल ने अगले ट्वीट में पीडीपी और भाजपा के गठबंधन को निशाना बनाते हुए कहा कि वो नारे लगाने वालों इसलिए गिरफ्तार नहीं कर रहे क्योंकि नारे लगाने वाले कश्मीर से हैं और उन्हें गिरफ्तार ‌करने से कश्मीर में महबूबा मुफ्ती नाराजा हो जाएंगी।


वो आगे बोले कि हमारे सैनिक रोज बॉर्डर पर शहीद हो रहे हैं और मोदी जी कश्मीर में सरकार बनाने के लिए देशद्रोही तत्वों को बचा रहे हैं?


मालूम हो कि तेलंगाना के रंगा रेड्डी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दे्शद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इनके साथ ही सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी सहित कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इन सब पर जेएनयू में 9 फरवरी को हुई देशद्रोही नारेबाजी करने वाले आरोपियों के समर्थन का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed