फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal answered election commission notice.

चुनाव आयोग की नोटिस का केजरीवाल ने दिया जवाब

Fri, 23 Jan 2015 12:02 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
kejriwal answered election commission notice.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मिले नोटिस के जवाब में अपने आरोपों को दोहराया है। मामला केजरीवाल द्वारा सतीश उपाध्याय पर लगाए गए आरोपों का है।

विज्ञापन


बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय पर दिल्ली की बिजली कंपनियों से सांठ-गांठ के आरोप लगाए थे। जिसके खिलाफ सतीश उपाध्याय ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी और उसपर कार्रवाई करते हुए आयोग ने केजरीवाल को नोटिस भेजा था।
विज्ञापन


उसी नोटिस के जवाब में केजरीवाल अपने आरोपों पर अड़े हुए हैं। उन्होंने जवाब में फिर से वही बातें कही हैं, जो उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कही थीं।

उपाध्याय ने ‌किया था सन्यास का ऐलान

kejriwal answered election commission notice.

गौरतलब है कि केजरीवाल ने पिछले हफ्ते एक प्रेस कांफ्रेंस करके दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पर सतीश उपाध्याय और महामंत्री आशीष सूद पर आरोप लगाया था कि उनकी 6 कंपनियां दिल्ली में मीटर लगाती व रिप्लेस करती हैं।

केजरीवाल के इन आरोपों के जवाब में सतीश व आशीष ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस करके केजरीवाल के सभी दावों को गलत बताया था व आरोप सच साबित होने पर सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान किया था।

इसके साथ ही उपाध्याय ने केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके संबंध में आयोग ने नोटिस भेजकर केजरीवाल से जवाब मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed