डेढ़ साल में केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने चाय-समोसे पर खर्च कर दिए 1 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके 6 सदस्यों वाले मंत्रिमंडल ने पिछले 18 महीनों में अपने मेहमानों पर चाय-समोसे पर 1 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। इसमें सीएम केजरीवाल ने सबसे ज्यादा 47.29 लाख रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने अपने सचिवालय वाले दफ्तर पर 22,42,320 रुपए, 24,86,921 रुपए अपने घर पर बने दफ्तर पर खर्च किए।
यह हम नहीं बल्कि आरटीआई कार्यकर्ता विवेक गर्ग की आरटीआई के जवाब में जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी किशन लाल ने ये जानकारी दी है। विवेक गर्ग ने अपनी आरटीआई में दिल्ली के मंत्रियों द्वारा समोसे और चाय पर किए गए खर्च का ब्यौरा मांगा था।
इस आरटीआई से यह जानकारी निकलकर सामने आई है कि डिप्टी सीएम सिसोदिया चाय-समोसों पर खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने कुल 11,28,429 रुपए खर्च किए। उनके घर पर बने दफ्तर में 5,66,304 रुपए खर्च हुए वहीं सचिवालय में उन्होंने 5,62,125 रुपए खर्चे।
इस नेता ने खर्चे सबसे कम पैसे
जबकि पूर्व परिवहन मंत्री गोपाल राय ने मनीष सिसोदिया से महज कुछ हजार ही कम खर्च किए। उनका चाय नाश्ते का बिल 11,06,272 रुपए का है। वहीं सेक्स स्कैंडल मामले में गिरफ्तार चल रहे संदीप कुमार का ये बिल 9,11,179 रुपए का रहा।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी संदीप से ज्यादा पीछे नहीं हैं उन्होंने 9 लाख 10 हजार के चाय और समोसे अपने मेहमानों को खिलाए। वहीं कपिल मिश्रा ने बीते 18 महीने में सबसे कम पैसे चाय नाश्ते पर खर्च किए। वैसे उन्होंने अपने घर पर बने दफ्तर में अपने मेहमानों को 36,232 रुपए का का चाय-नाश्ता कराया लेकिन सचिवालय में उन्होंने भी लगभग 6 लाख रुपए खर्च कर दिए।
उनके द्वारा खर्च की गई ये राशि केवल केजरीवाल से कम है। कपिल ने कुल 6,30,090 रुपए खर्च किए। सबसे कम खर्च करने वाले मंत्री रहे इमरान हुसैन जिन्होंने 5,89,121 रुपए खर्च किए। वहीं सिसोदिया ने पिछले 18 महीनों में पेट्रोल पर 3.3 लाख रुपए खर्च कर दिए।