फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Keeping love affair for two years by hiding marriage now man have to pay three crore rupees to victim woman

महंगा पड़ा धोखा: शादी छिपाकर दो साल रखे प्रेम संबंध, युवक को देने पड़ सकते हैं पीड़ित महिला को तीन करोड़ रुपये

Thu, 12 Jan 2023 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Jan 2023 11:05 PM IST
सार

महिला ने कहा कि उन्होंने दिसंबर 2016 में एक रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत की। प्रतिवादी ने उसकी जानकारी के बिना फरवरी 2019 में बेंगलुरु में दूसरी महिला से शादी कर ली।

विज्ञापन
Keeping love affair for two years by hiding marriage now man have to pay three crore rupees to victim woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विवाह को छिपाकर दो वर्ष तक प्रेम संबंध बनाने का आरोप लगते हुए एक महिला ने कौस्तव डे नामक व्यक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर तीन करोड़ रुपये मुआवजा मांगा है। 

विज्ञापन

महिला ने कहा कि अदालत द्वारा तय की गई किसी भी राशि को वह धर्मार्थ ट्रस्टों या गैर सरकारी संगठनों को यौन अपराधों और घरेलू हिंसा पीड़ितों की सहायता के लिए दान कर देगी। याचिका पर अदालत ने आरोपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 20 अप्रैल तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने कहा कि कौस्तव डे ने उसके साथ लगभग दो साल तक प्रेम संबंध बनाए रखा और धोखे से इस तथ्य को छुपाया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। महिला ने इस मामले में उसे हुए नुकसान के ऐवज में आरोपी पर तीन करोड़ रुपये का दावा किया है। 

विज्ञापन

इसके अलावा महिला ने अदालत से यह भी आग्रह किया कि प्रतिवादी को 2019 और 2021 के बीच उनके रिश्त के दौरान प्रतिवादी के साथ बातचीत के दौरान वास्तविक लागत के रूप में लगभग 2.38 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया जाए। 

उन्होंने कहा प्रतिवादी के कथित धोखे के परिणामस्वरूप उसे गंभीर मानसिक पीड़ा और कठिनाई का सामना करना पड़ा है और उसे इलाज भी कराना पड़ा है। वह भरोसे के मुद्दों से ग्रस्त है और खुद को जीवन साथी खोजने की दिशा में काम करना अधिक कठिन पा रही है। 

महिला ने कहा कि उन्होंने दिसंबर 2016 में एक रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत की। प्रतिवादी ने उसकी जानकारी के बिना फरवरी 2019 में बेंगलुरु में दूसरी महिला से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed