फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kashmiri businessmen involved in Tablighi Jamaat infected many people before death

तबलीगी जमात में शामिल कश्मीरी कारोबारी ने मरने से पहले कई लोगों को किया संक्रमित 

Wed, 01 Apr 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Apr 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri businessmen involved in Tablighi Jamaat infected many people before death
खुलासे के बाद मचा हड़कंप... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल श्रीनगर के कारोबारी की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। मरने से पहले उसने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और वापस जम्मू-कश्मीर के लिए हवाई, ट्रेन और सड़क मार्ग से यात्रा की थी। उसके संपर्क में आने वाला एक डॉक्टर जम्मू के अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। वहीं, सफर के दौरान उसके संपर्क में आने से सैकड़ों लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने मंगलवार को बताया, श्रीनगर के अस्पताल में 26 मार्च को कारोबारी की मौत हुई थी। दिल्ली छोड़ने के ठीक 19 दिन बाद। अपने सफर के दौरान उसने कई लोगों को संक्रमित किया होगा और करीब 300 लोगों को उसके कारण क्वारंटीन में रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सात मार्च को वह फ्लाइट से श्रीनगर से दिल्ली तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने पहुंचा था। 
विज्ञापन


इस जमात में हिस्सा लेने वाले 2400 लोगों में से 24 को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद कश्मीरी कारोबारी ने 9 मार्च को दिल्ली से देवबंद तक ट्रेन में सफर किया, जहां उसने दारूल उलूम सेमिनार में हिस्सा लिया। दो दिन बाद 11 मार्च को उसने जम्मू के लिए ट्रेन ली थी। 60 वर्षीय कारोबारी के साथ ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का पता लगाने के बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर दोस्त को भी किया संक्रमित, 45 क्वारंटीन  
अधिकारियों ने बताया, जम्मू पहुंचने पर इस कारोबारी ने अपने डॉक्टर मित्र के साथ सांबा की एक मस्जिद में धार्मिक बैठक में हिस्सा लिया था। ये दोनों 16 मार्च तक एक लॉज में साथ ठहरे थे। डॉक्टर जम्मू के अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक है। यह डॉक्टर जम्मू के राजौरी जिले का रहने वाला है और वहां करीब 45 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 

जम्मू से श्रीनगर तक फ्लाइट में सफर 
कारोबारी ने 16 मार्च को जम्मू से श्रीनगर की फ्लाइट ली। श्रीनगर से वह सोपोर पहुंचा और दो दिन बाद कार से अपने घर श्रीनगर आया। 21 मार्च को उसने छाती में दर्द व बुखार की शिकायत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद उसे एसकेआईएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां 26 मार्च को उसकी मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना वायरस से यह पहली मौत थी। कारोबारी का इलाज करने वाले दो डॉक्टरों को भी क्वारंटीन किया गया था। 


मौत के बाद मचा हड़कंप
कारोबारी की मौत के बाद हड़कंप मच गया, जिसके बाद अधिकारियों ने उसके संपर्क में आने वाले लोगों की खोजबीन शुरू की। माना गया कि उसने बांदीपोरा के चार लोगों को संक्रमित किया, जो सोरोप में उसकी सभा में हिस्सा लेने आए थे। हालांकि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। इसके अलावा जम्मू से श्रीनगर की फ्लाइट में उसके साथ सफर करने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed