फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Karwa Chauth 2024 Increase in prices of roses, cobra gajra and mehendi in the markets

Karwa Chauth 2024: बाजारों में रौनक, गुलाब, कोबरा के गजरे और मेहंदी के बढ़े भाव; फिर भी कम नहीं का उत्साह

Sun, 20 Oct 2024 03:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 20 Oct 2024 03:07 PM IST
सार

करवाचौथ के मौके पर बाजारों में रौनक लौट आई है। महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने के साथ-साथ साज-श्रृंगार की तैयारी में भी जुटी हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 Increase in prices of roses, cobra gajra and mehendi in the markets
करवाचौथ में महंगे हुए गजरे और मेंहदी लगवना भी महंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवाचौथ के मौके पर बाजारों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने के साथ-साथ साज-श्रृंगार की तैयारी में भी जुटी हैं। इस बार करवाचौथ पर खुशबूदार गुलाब, कोबरे के गजरे और मेहंदी की विशेष मांग देखी जा रही है। बाजारों में इनकी कीमतें भी आसमान छू रही हैं, लेकिन फिर भी महिलाओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है।

विज्ञापन




इस करवाचौथ पर गुलाब कोबरे के खुशबूदार गजरे खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पारंपरिक सजावट के अलावा, इन गजरों की सुगंध महिलाओं को खासा आकर्षित कर रही है। इनकी बढ़ती मांग के चलते बाजारों में गजरे की कीमतों में भी वृद्धि हो गई है। एक गुलाब की कीमत दोगुने दाम 10 के बजाय 30 रुपये का बिक रहा है। वहीं, गुलाब और कोबरे के बने गजरे भी 250–500 यहां तक कि 11 हजार के भी बिक रहे हैं। पतियों द्वारा भी अपनी पत्नियों के लिए इन्हें उपहार स्वरूप खरीदा जा रहा है। 
विज्ञापन


मेहंदी के बिना करवाचौथ की तैयारी अधूरी मानी जाती है। इस बार पत्नियां अपने पति के नाम की मेहंदी विशेष तौर पर लगवा रही हैं। मेहंदी लगाने वालों की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। नाम वाली मेहंदी लगवाने के दाम तीन-तीन हजार तक पहुंच गए। इन बढ़ते दामों के बावजूद महिलाओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है। पति भी अपनी पत्नियों के लिए गजरे और अन्य उपहार खरीदने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed