फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Karwa Chauth 2023 Chand Kab Niklega Delhi Moon Rise Time Today Weather Forecast Delhi-NCR News in Hindi

Delhi Moon Rise Time Today: आसमान में छाई धुंध, क्या आज सुहागिनों को होगा चांद का दीदार?

Wed, 01 Nov 2023 12:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 01 Nov 2023 12:22 PM IST
सार

Delhi Karwa Chauth Chand Kab Niklega: करवा चौथ पर दिल्ली समेत देश की सभी सुहागिन महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहता है। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की वजह के धुंध की चादर छाई हुई है। जिसकी वजह से सभी के मन में एक सवाल आ रहा है कि क्या दिल्ली में आज चांद दिखेगा या नहीं। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Chand Kab Niklega Delhi Moon Rise Time Today Weather Forecast Delhi-NCR News in Hindi
क्या आज सुहागिनों को होगा दिल्ली में चांद का दीदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Karwa Chauth Chand Kab Niklega: आज सुहागिन महिलाओं का पर्व करवा चौथ मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है और पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं इस व्रत को रखती हैं। दिल्ली समेत देश की सभी महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहता है। लेकिन दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की वजह के धुंध की चादर छाई हुई है। जिसकी वजह से सभी के मन में एक सवाल आ रहा है कि क्या दिल्ली में आज चांद दिखेगा या नहीं। 

विज्ञापन

दिल्ली का मौसम
दिल्ली में प्रदूषण की चादर तेजी से फैल रही है। कई इलाकों में हवा और भी ज्यादा जहरीली हो गई है। सफर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई रविवार से बहुत खराब श्रेणी में है। जो 309 दर्ज हुआ था। बुधवार को हवाएं उत्तर-पूर्वी व उत्तर दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

वहीं ठंड का मौसम भी आ गया है। दिन और रात में फर्क हो गया है। साथ ही ठंड की वजह से धंधु की चादर से आसमान घिरा हुआ है। सूरज भी साफ नहीं दिख रहा है। दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह और शाम का मौसम ठंडा रहने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ 2023 पूजन मुहूर्त
एक नवंबर को करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त: सायं 05: 36 मिनट से सायं 06 : 54 मिनट तक 
पूजन की कुल अवधि: एक घंटा 18 मिनट

करवा चौथ व्रत का समय 2023
पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत एक नवंबर को प्रातः 06:33 मिनट से आरंभ होकर चंद्रोदय तक रखा जाएगा। व्रत की कुल अवधि 13 घंटे 42 मिनट की है। ध्यान रहे कि करवा चौथ का व्रत चंद्रदर्शन के बाद उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही पारण किया जाता है। 

विज्ञापन

करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय  
करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय रात आठ बजकर 15 मिनट है। अलग-अलग शहरों में चंद्रदर्शन का समय अलग हो सकता है। 

दिल्ली-एनसीआर में कब दिखेगा चांद
दिल्ली -      8 बजकर 15 मिनट पर
नोएडा  -    8 बजकर 15 मिनट पर

अगर चांद न दिखे तो क्या करें सुहागिन महिलाएं
कई बार ऐसी स्थितियां कई जगहों पर आती हैं जब मौसम खराब होने के वजह से चांद नहीं दिख पाता है। तब पंचांग में दिए गए चंद्रोदय के टाइम पर आप चंद्रमा के निकलने की दिशा की तरफ मुंह करके अर्घ्य दे सकती हैं। ऐसे करने पर आपका व्रत अधूरा नहीं रहेगा। आपको किसी भी तरह का कोई दोष नहीं लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय शाम के आठ बजकर सात मिनट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed