फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   karate player shot in delhi

बदमाशों ने कराटे खिलाड़ी को मारी गोली, घायल  

Mon, 03 Jun 2019 05:56 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 03 Jun 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
karate player shot in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

नई दिल्ली के रणहौला के विकास नगर इलाके में शनिवार रात बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


घायल युवकों की पहचान मनोज और सूरज के रूप में हुई है। मनोज कराटे का खिलाड़ी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की वजह से हमला किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।  पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस को विकास नगर के दीप एंक्लेव में गोलीबारी की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े थे। एक युवक के कान के पास गोली लगी थी, जबकि दूसरे युवक के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है।

मनोज कराटे का खिलाड़ी है। दोनों घायल विकास नगर के रहने वाले हैं।  शुरुआती जांच में पता चला कि मनोज और सूरज का इलाके के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। युवकों ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया।

वहां आए युवकों ने मनोज व सूरज के ऊपर गोली चला दी। सिर के पास गोली लगने से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान हमलावरों ने करीब 15 राउंड गोली चलाई।


ताबड़तोड़ गोली चलने से इलाके में दहशत का माहौल हो गया।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झगड़ा करने वाले युवक भी पीड़ितों के घर के आस पास ही रहते हैं। जिनकी पहचान कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed