फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Karate Championship at Talkatora Stadium: Shito-Ryu athletes win multiple medals

तालकटोरा स्टेडियम में कराटे चैंपियनशिप: शितो र्यू के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
तानिया, अवनी, अद्विका व अयान ने जीता स्वर्ण; आराध्या व देव को रजत, 12 खिलाड़ियों ने हासिल किया कांस्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित खेल कराटे चैंपियनशिप में शितो र्यू कराटे इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। विभिन्न आयु व भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार मुकाबले खेलकर संस्था का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में तानिया, ध्रुवी डोबाल, अवनी धीमान, अद्विका पांडेय व अयान गर्ग ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि आराध्या राउत व देव कुमार ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक विजेताओं में वृद्धि कुमारी, अवनी शर्मा, नियांगचोइहोई उइफेई, उत्कर्ष धीमान, कामाक्षी मिश्रा, अभिमन्यु, जाह्नवी पांडेय, मोहिनी, श्रुति नेगी व शुभश्री प्रुस्ती शामिल रहीं।
विज्ञापन

शितो र्यू कराटे इंडिया के अध्यक्ष एवं मार्शल आर्ट्स स्कूल के निदेशक शिहान मोहम्मद औरंगजेब ने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन व समर्पण ही सफलता की कुंजी है। सचिव विजय कुमार ने भी खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए इसे नियमित प्रशिक्षण व टीमवर्क का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed