फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil mishra revealing about two aap leaders foreign visits

400 करोड़ के घोटालेबाज ने उठाया था आशुतोष और संजय सिंह की विदेश यात्राओं का खर्च: कपिल

Sun, 21 May 2017 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 21 May 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
kapil mishra revealing about two aap leaders foreign visits
कपिल मिश्रा

विज्ञापन
दिल्ली सरकार से बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा पिछले दिनों की भांति रविवार को भी आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ आरोप लगाने और खुलासे करने का सिलसिला जारी रखा।

वह अपने निवास पर रविवार को आप नेता आशुतोष और संजय सिंह के रूस जाने का खुलासा किया। उन्होंने दिल्ली सरकार से बर्खास्त करने के बाद आप के पांच नेताओं के विदेश जाने के बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनके प्रश्न का उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन


इसके चलते अपनी मांग को लेकर कपिल मिश्रा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके बाद भी मुख्यमंत्री ने चुप्पी साधे रखी। अब कपिल मिश्रा ने स्वयं ही आप नेताओं के विदेश जाने का खुलासा करना आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने ‌आरोप लगाया कि दिल्ली में 400 करोड़ रुपये का हाई सिक्यो‌रिटी घोटाला हुआ है और इसी शख्स ने आप के आशुतोष और संजय सिंह की विदेश यात्राओं को प्रायोजित किया।

कपिल मिश्रा ने इस शख्स के नाम का खुलासा करते हुए बताया कि शीतल प्रसाद सिंह ने इन दोनों नेताओं के रूस दौरे को प्रायोजित किया था। कपिल का  दावा है कि संजय मिश्रा और शीतल प्रसाद ने खुद ही इसे स्वीकार भी किया है।

400 करोड़ के घोटालेबाज ने किया विदेश दौरा प्रायोजित

kapil mishra revealing about two aap leaders foreign visits

संजय सिंह और आशुतोष के विदेश दौरे का खुलासा करते हुए कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि इन दोनों नेताओं के रूस दौरे को 400 करोड़ के हाईसिक्योरिटी घोटाले में फंसे शख्स ने प्रायोजित किया था।

कपिल ने दावा किया कि अगर आप के इन नेताओं के विदेश दौरों की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए तो अरविंद केजरीवाल भी देश छोड़कर भाग सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि केजरीवाल आज खुद को छुपाएंगे नहीं और मैंने जो सवाल किए हैं उसका वो जवाब जरूर देंगे।

कपिल मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं न तो पार्टी छोड़ूंगा और न ही नई पार्टी बनाऊंगा बल्कि, हम पार्टी से उन 4-3 भ्रष्ट लोगों को बाहर करेंगे जो इसे भ्रष्ट कर रहे हैं।

भ्रष्ट लोगों को पार्टी से निकाल फेकेंगे

kapil mishra revealing about two aap leaders foreign visits

कपिल मिश्रा ने आज अपनी रणनीति बदलते हुए कहा कि वो सभी लोग जो पार्टी छोड़ चुके हैं उनसे मेरा अनुरोध है कि पार्टी न छोड़ें बल्कि, हमें भ्रष्ट लोगों के हाथ से इससे छीनना होगा।

पार्टी में कुछ लोग भ्रष्ट हैं इसका ये मतलब नहीं है कि आप ने जो आंदोलन शुरू किया था उसका अंत हो जाएगा। हमें मिलकर इसमें से भ्रष्ट लोगों को हटाना होगा।

उन्होंने कहा कि मैं एक अभियान की शुरूआत कर रहा हूं जिसका स्लोगन है 'लेट्स क्लीन आप'। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वो एकजुट हों और पार्टी को साफ करने में मदद करें।

कपिल मिश्रा ने योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण से माफी मांगते हुए कहा कि मैं शर्मिंदा हूं कि केजरीवाल के उकसाने पर मैंने इन लोगों के खिलाफ बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed