कपिल मिश्रा ने फिर लगाए आरोप- स्वास्थ्य विभाग में भी 300 करोड़ का घोटाला
दिल्ली के पूर्व जल मंत्री से हटाए जाने के बाद कपिल मिश्रा लगातार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगा रहे हैं। कपिल हर बार मीडिया से मिलते हैं और कुछ नए आरोप लगाते हैं। एक बार फिर कपिल मिश्रा ने मीडिया के जरिए केजरीवाल सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। इस बार कपिल ने स्वास्थ्य विभाग में 3 बड़े घोटाले होने की बात कही।
दरअसल कपिल मिश्रा ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में दवाईयों की किल्लत के पीछे घोटाले की आशंका जताई। राजधानी के अस्पताल पिछले कई दिनों से इस कमी का सामना कर रहे है। कपिल मिश्रा का कहना है कि अस्पतालों की इस समस्या से केजरीवाल अच्छी तरह से वाकिफ है।
ये हैं कपिल मिश्रा के बड़े आरोप-
- 100 एंबुलेंस खरीदी लेकिन ज्यादातर चल नहीं रही है।
- दिल्ली के अधिकारियों के तबादले में भी घोटाला हुआ।
- कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दवाई में भी घोटला।
- दवाइयों की खरीद और एंबुलेंस में 300 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ
- कपिल मिश्रा ने कहा कि कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग में तीन बड़े घोटाले हुए
सभी आरोपों के बाद कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल से उनकी कोई निजी लड़ाई नहीं है।
इस सबसे पहले कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया।
क्यों करने लगे है अरविंद केजरीवाल अचानक अस्पतालों के दौरे? क्या राज है जिसके खुल जाने का डर? दवाइयां नहीं तो गई कहाँ? सारा सच आज 11 बजे
विज्ञापन विज्ञापन
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 27, 2017
सत्येंद्र जैन के घोटाले खुल चुके है। अरविंद केजरीवाल खुद को बचाने का बहाना ढूंढ रहे हैं। सत्येंद्र जैन का हटना तय।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 25, 2017
AK को बचाने के लिए दिखाया जाएगा कि सत्येंद्र जैन से AK नाराज। AK और सत्येंद्र एक है। सत्येंद्र के सभी अपराधों में AK बराबर के हिस्सेदार।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 26, 2017
सत्येंद्र के हर घोटाले भ्रष्टाचार की AK को ना केवल जानकारी थी बल्कि खुद सहभागी। अब दूरी दिखाने की कोशिश। ईमानदारी का सर्टिफिकेट expired?
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 26, 2017
सत्येंद्र के हटने पर AK को हटना ही पड़ेगा। ये नौटंकी इस बार नहीं चलेगी।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 26, 2017
अस्पतालों में दवाईंयां क्यों नहीं? 3 MAJOR scams of Health Ministry will be exposed in 2-3 days. Direct involvement of AK.
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 26, 2017
स्वास्थ्य मंत्रालय के तीन बड़े घोटालों की जानकारी मिली है। 2-3 दिन में जनता के सामने रखूंगा। AK सीधे तौर पर शामिल। FIR भी करवाऊंगा।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 26, 2017
met @DrGPradhan today. definitely that drop in the ocean that can create a storm and sink some ships pic.twitter.com/6NANpW7JRX
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 26, 2017