{"_id":"63b66d0812cece500937c5c1","slug":"kanjhawala-case-delhi-police-may-conduct-polyghraphy-and-narco-test-of-nidhi-and-accused-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanjhawala Death Case दिल्ली पुलिस करा सकती है निधि और आरोपियों का नार्को टेस्ट, सामने आ रही ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanjhawala Death Case दिल्ली पुलिस करा सकती है निधि और आरोपियों का नार्को टेस्ट, सामने आ रही ये वजह
Thu, 05 Jan 2023 03:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 05 Jan 2023 03:09 PM IST
सार
Delhi Sultanpuri Case : अब जबकि निधि और आरोपियों के बयान मेल नहीं खा रहे हैं तो दिल्ली पुलिस इस मामले में आरोपियों और निधि का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है जिससे केस की हर कड़ी को आपस में जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल पर दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसमें नई कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। जब से घटना की इकलौती चश्मदीद गवाह अंजलि की सहेली निधि का बयान सामने आया है, उसके बाद से ही कई सवाल उठ रहे हैं। अंजलि का परिवार निधि के दावों पर लगातार सवाल उठा रहा है। परिवार की तो ये मांग है कि अंजलि के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया जाए क्योंकि वह भी अंजलि के हत्या में शामिल है।
विज्ञापन
अब जबकि निधि और आरोपियों के बयान मेल नहीं खा रहे हैं तो दिल्ली पुलिस इस मामले में आरोपियों और निधि का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है जिससे केस की हर कड़ी को आपस में जोड़ा जा सके। हालांकि आज इसे लेकर जब स्पेशल सीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जांच अभी चल रही है अगर आगे जरूरत पड़ी तो जो कार्रवाई उचित होगी वो की जाएगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज और बयानों में मेल नहीं
दरअसल आरोपी लगातार अपने बयान बदल रहे हैं और उनका बयान सीसीटीवी फुटेज से मेल नहीं खा रहा है। वहीं निधि के बयान की भी पूरी जांच हो रही है। ऐसे में अगर जरूरत पड़ी तो निधि और आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया जा सकता है।
विज्ञापन