फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kanhiya issued appeal through delhi police

कन्हैया ने की अपील, पुलिस ने किया सार्वजनिक

Wed, 17 Feb 2016 07:12 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
kanhiya issued appeal through delhi police

दिल्ली पुलिस ने कन्हैया की हिंदी में लिखी अपील को सार्वजनिक किया है जिसमें कन्हैया ने अपना और गांव का नाम बताते हुए लिखा है कि मैं भारत के संविधान में विश्वास रखता हूं।

विज्ञापन


मेरा ये सपना है कि इसे अक्षरशः लागू करने में अपना हर संभव योगदान कर सकूं। मैं भारत की एकता और अखंडता को मानता हूं और इसके विपरित किसी भी असंवैधानिक कार्यों का समर्थन नहीं करता हूं।
विज्ञापन


9 फरवरी 2016 को हमारे विश्वविद्यालय मे एक दुर्भागयपूर्ण घटना घटी जिसकी मैं निंदा करता हूं। विभिन्न सूत्रों से प्राप्त वीडियो को देखने के बाद पता चलता है कि जेएनयू में कुछ जेएनयू और कुछ बाहरी लोग असंवैधानिक नारे लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतः मैं अपनी संवैधानिक प्रतिबद्घता के साथ उन नारों का समर्थन नहीं करता हूं। तथा आप सबसे अपील करना चाहता हूं कि इस संबंध में देश समाज तथा विश्वविद्यालयों में शांति न भंग की जाए।

पुलिस कमीश्नर ने हमले से किया इनकार

kanhiya issued appeal through delhi police

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर हमले के पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी ने कन्हैया पर हमले से इनकार कर दिया।

बस्सी ने कहा कि ये कहना गलत है ‌कि कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्‍था पुलिस के नियंत्रण से बाहर चली गई थी। साथ ही ये आरोप भी गलत है कि कन्हैया को पीटा गया।

जहां तक मुझे जानकारी है कोर्ट परिसर में बेहद भीड़ थी जिसमें धक्का मुक्‍की हुई। कन्हैया को ले जाने के लिए पुलिस के जवान और अधिकारी मौजूद थे ‌जो उसे सकुशल कोर्ट ले गए।

इस बीच उन्होंने माना कि कोर्ट ने इस मामले में उन्हें पेश होने के लिए कहा है और अगर सुप्रीम कोर्ट का पैनल मुझे दोषी पाता है तो मुझे भी अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार है।

वकीलों की समिति ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

kanhiya issued appeal through delhi police

इस बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा व्यस्‍था की जांच के लिए बनाई छह सदस्यीय वकीलों की कमेटी ने कहा कि वो कोर्ट में व्याप्त भय के बातावरण को देख कर स्तब्‍ध हैं। हमारे ऊपर भी पत्‍थर फेंके गए।

हालांकि दिल्ली पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी ने बताया कि कन्हैया कुमार ने पुलिस के माध्यम से एक लिखित अपील जारी ‌की है जिसमें उसने भारतीय संविधान के प्रति अपनी पूरी आस्‍था व्यक्‍त की है।

बस्सी ने ये भी कहा कि अगर कन्हैया कुमार बेल के लिए अपील करता है तो पुलिस उसका विरोध नहीं करेगी। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि वो किसी को क्लीन चिट नहीं दे रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि एक युवा को अपने बचाव का मौका जरूर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed