फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kala jathedi gang called from mandoli jail and demanded extortion of five crores from businessman

अक्षय अंटिला गिरफ्तार: काला जठेड़ी गैंग ने मंडोली जेल से कॉल कर कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, आईफोन बरामद

Tue, 07 Jun 2022 02:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 02:22 AM IST
सार

लारेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के बीच खासी नजदीकियां हैं। ऐसे में पुलिस अक्षय अंटिल से भी मूसेवाला हत्याकांड की जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि मूसेवाला हत्याकांड में किन-किन लोगों को उसकी हत्या करने का आदेश दिया गया था और वारदात को किन-किन लोगों ने अंजाम दिया। 

विज्ञापन
kala jathedi gang called from mandoli jail and demanded extortion of five crores from businessman
अक्षय अंटिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में बंद होने के बाद भी गैंगस्टर संगठित अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंडोली जेल में सामने आया है। गैंगस्टर काला जठेड़ी के शार्प शूटर ने करोल बाग के गारमेंट कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। मध्य जिला पुलिस ने छानबीन के बाद रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर को मंडोली जेल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सोनीपत, हरियाणा निवासी अक्षय पालदा उर्फ अक्षय अंटिल (22) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने जेल में आरोपी के पास से एक आईफोन-12 बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने काला जठेड़ी के राइट हैंड नरेश सेठी के साथ मिलकर रंगदारी की डिमांड की थी। नरेश फिलहाल गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद है। पुलिस उसके खिलाफ भी वारंट लेकर उसे गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर भी आरोपी अक्षय अंटिल से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि 30 मई को पीतमपुरा निवासी हर्ष महाजन नामक कारोबारी ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत पुलिस से की थी। हर्ष ने बताया कि उनका करोल बाग में गारमेंट का कारोबार है। उनके मोबाइल पर किसी ने खुद को काला जठेड़ी गैंग का शूटर बताकर रंगदारी मांगी। रुपये न देने या पुलिस को खबर देने पर हर्ष को जान से मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद फौरन करोल बाग थाने में इस संबंध में रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया। लोकल पुलिस के अलावा एएटीएस की टीम को भी छानबीन में लगाया गया। एएटीएस इंचार्ज संदीप गोदारा, करोल बाग थाने के एसआई विक्रम सिंह, हवलदार मोहम्मद दिलशाद व अन्यों की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस से जांच की। जांच के दौरान पता चला कि कॉल एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल एप के जरिये की गई थी। काफी पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला कि कॉल मंडोली जेल के भीतर से की गई थी। कॉल के लिए बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल किया गया था।

जानकारी जुटाने के बाद पुलिस को पता चला कि कॉल जेल में बंद काला जठेड़ी के शूटर अक्षय अंटिल ने की थी। पुलिस ने रविवार को अदालत से जेल में अक्षय से पूछताछ और तलाशी के वारंट लिए। इसके बाद एक टीम जेल पहुंची। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल आईफोन-12 मिनी, जेल के भीतर से बरामद हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नरेश सेठी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात की। पुलिस ने मामले में उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस भोंडसी जेल में बंद नरेश सेठी को भी गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

यूपी पुलिस सिपाही ने इश्यू करवाया था सिमकार्ड...

छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी अक्षय अंटिल के पास से बरामद सिमकार्ड मेरठ के कंकरखेड़ा थाने की पुलिस चौकी पीपी सूर्य कॉलोनी में तैनात सिपाही ने इश्यू करवाया था। सिपाही ने बीएसएनएल और वोडाफोन कंपनी के सिम एक सीएनजी मैकेनिक के नाम पर जारी करवाए थे। इसके बाद इनको काला जठेड़ी गैंग के राकेश उर्फ राका को दी थी। इसके बाद यह सिम अक्षय और नरेश के पास पहुंच गई। इन दोनों सिमकार्ड से नरेश और अक्षय दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। रंगदारी मांगने के लिए भी इन सिमकार्ड का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने उस सिपाही से भी पूछताछ की है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर भी होगी अक्षय से पूछताछ...

पंजाब के मानसा में पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई व उसके गैंग ने ली थी। चूंकि लारेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के बीच खासी नजदीकियां हैं। ऐसे में पुलिस अक्षय अंटिल से भी मूसेवाला हत्याकांड की जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि मूसेवाला हत्याकांड में किन-किन लोगों को उसकी हत्या करने का आदेश दिया गया था और वारदात को किन-किन लोगों ने अंजाम दिया। नरेश और अक्षय मूसेवाला हत्याकांड में भी अहम जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed