चाऊमीन को लेकर की हत्या, बिहार से हुआ गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में रविवार शाम पहले चाऊमीन खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद आरोपी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर बिहार भाग गया। पुलिस ने सोमवार सुबह ट्रेन से पटना उतरने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को दिल्ली लेकर आ रही है।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम सूचना मिली कि सिद्धीपुरा इलाके में चाऊमीन की दुकान पर एक युवक को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया है।
...और चाकू से कर दिया कत्ल
गौरतलब है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक की पहचान गुलाब के रूप में हुई।
वह इलाके का आवारागर्द था। जांच में पुलिस को पता चला कि गुलाब ने चाऊमीन वाले से चाऊमीन का आर्डर दिया था। लेकिन इसी दौरान वहां जेबतराशी करने वाला सिकंदर पहुंचा और पहले उसे चाऊमीन देने के लिए दुकानदार से कहा।
इसी बात पर गुलाब और सिकंदर के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच सिकंदर ने चाकू निकालकर गुलाब पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिकंदर हत्या को अंजाम देने के बाद ट्रेन से पटना भाग गया। जहां पुलिस ने जीआरपी की मदद से आरोपी को दबोच लिया।