फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Just bloody game long run, the revenge of the killing of gang leader

गैंग लीडर की हत्या का बदला, लंबा चलेगा खूनी खेल

Mon, 24 Aug 2015 09:10 AM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
Just bloody game long run, the revenge of the killing of gang leader

राजू उर्फ बाबा की हत्या के बाद पुलिस ने दीपक पंडित और उसके गैंग को दबोच लिया है। इसके बावजूद सूत्रों का कहना है कि दक्षिण और दक्षिण पूर्वी जिले में यह खूनी खेल लंबा चलेगा।

विज्ञापन


राजू बाबा के गुर्गे दीपक पंडित गैंग से हिसाब बराबर करने की फिराक में रहेंगे। गैंगवार में पिछले कुछ माह के दौरान दोनों ओर से अब तक पांच लोगों की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मानें तो दीपक ने अपने गैंग लीडर अजय उर्फ छोटू की तिहाड़ जेल में हुई हत्या का बदला लेने के लिए राजू की हत्या की। इससे पूर्व अजय उर्फ छोटू ने राजू बाबा के गैंग के तीन लोगों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध धंधों में वर्चस्व की लड़ाई है बहुत पुरानी

Just bloody game long run, the revenge of the killing of gang leader

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण और दक्षिण पूर्वी जिले में रवि गंगवाल और अजय उर्फ छोटू नामक बदमाशों के बीच लंबे समय से गैंगवार चल रही थी। दोनों ही गैंग विवादित प्रॉपर्टी, सट्टे, ड्रग्स और अन्य अवैध धंधे कर रहे थे।


दोनों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। स्पेशल सेल ने रवि को दबोच लिया, फिलहाल वह जेल में है। इसके बाद गैंग की कमान राजू बाबा ने संभाल ली। इस बीच अजय उर्फ छोटू, दीपक पंडित व उसके साथियों ने 2014 में राजू के करीब रोहित की संगम विहार इलाके में हत्या कर दी।

इसके बाद राजू के दो अन्य करीब सुमित और आकाश उर्फ अक्कू की भी 2014 में अजय ने हत्या करवा दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में अजय को दबोच लिया। उसके तिहाड़ जाने के बाद भी राजू व उसके गैंग पर हमले नहीं रुके।

तभी से दीपक राजू के खून का प्यासा था

Just bloody game long run, the revenge of the killing of gang leader

नवंबर 2014 में बदमाशों ने राजू पर गोली चला दी। हमले में राजू घायल हो गया। इधर, 11 मई 2015 को राजू उर्फ बाबा ने तिहाड़ जेल में बंद अजय उर्फ छोटू की अपने साथियों से हत्या करवा दी।


तभी से दीपक राजू के खून का प्यासा था। हालांकि, पकड़े जाने के बाद दीपक ने खुलासा किया है कि लगातार राजू उसके पास जल्द मरवाने का मैसेज भेज रहा था।

इसी वजह से उसने राजू को मारने की योजना बना ली। योजना के तहर शनिवार को वारदात को अंजाम दिया गया।

बच निकलने पर मिलने वाले थे कालकाजी

Just bloody game long run, the revenge of the killing of gang leader

राजू उर्फ बाबा की हत्या करने के बाद बदमाश ग्रेटर कैलाश के एस-ब्लॉक के पार्क में घुसकर चारों ओर फैल गए। दीपक ने सभी बदमाशों से कहा कि वह किसी तरह फरार होकर कालकाजी में मिले। लेकिन, पार्क से भागने का एक ही रास्ता था। स्कॉर्पियो से दीवार तोड़ने के चक्कर में घायल हो चुके बदमाश पार्क से भाग नहीं पाए।


सर्च अभियान के बाद पांच बदमाशों को तो पकड़ लिया गया। लेकिन, कार का ड्राइवर अनूप घायल होने के बाद भी वहां से भाग गया। वारदात के बाद ग्रेटर कैलाश एसएचओ संदीप घई, इंस्पेक्टर अनिल मलिक ड्राइवर कांस्टेबल राजेंद्र और ऑपरेटर संजीव एक ही जिप्सी में बदमाशों का पीछा कर रहे थे।

संदीप के मुताबिक, सुबह करीब 4.30 कपिल पंवार को दबोचा गया। इसके कुछ ही देर बाद आर-एस ब्लॉक के गेट के पास से बिरेंद्र और शानू को पकड़ा। सुबह करीब 6.15 बजे घायल शंकर भी गिरफ्त में आ गया।  सबसे आखिर में 6.30 बजे दीपक को दबोचा गया। एक राहगीर की निशानदेही पर पार्क के पास से ही दीपक को दबोच लिया गया। सभी के पास से हथियार मिले।

चार-पांच दिन से हो रही थी रेकी

Just bloody game long run, the revenge of the killing of gang leader

पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों ने खुलासा किया कि वह राजू की हत्या करने के लिए पिछले चार-पांच दिनों से रेकी कर रहे थे। राजू कब और किसके साथ आता-जाता है, इसकी पूरी जानकारी रखी जा रही थी।

शनिवार को राजू अपने चार अन्य साथियों के साथ पेमेंट कलेक्ट करने गया था। उसने पांच-छह लाख रुपये इकट्ठे भी कर लिए थे। इसके बाद सभी कालका मंदिर गए। वहां दर्शन करने के बाद घर जा रहे थे।

रास्ते में पुलिस ने बाइक सवार राजू के दो साथियों को पेपर न होने की वजह से रोका भी था। दीपक व उसके साथी राजू का स्कॉर्पियों से पीछा कर रहे थे। जैसे ही राजू अपने दो साथियों के साथ रह गया तो वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed