{"_id":"6884b874b6efe54df50da5de","slug":"junior-engineers-gheraoed-superintending-engineer-office-located-in-in-bulandshahr-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जेई संघ ने वेतन न मिलने और अफसरों के दुर्व्यवहार का किया विरोध, अधीक्षण अभियंता कार्यालय को घेरा; Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेई संघ ने वेतन न मिलने और अफसरों के दुर्व्यवहार का किया विरोध, अधीक्षण अभियंता कार्यालय को घेरा; Video
Sat, 26 Jul 2025 04:44 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 26 Jul 2025 04:44 PM IST
सार
बुलंदशहर में अवर अभियंताओं ने हाइडिल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। आरोप है कि उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। साथ ही अफसरों के दुर्व्यवहार से वे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो जिलेभर के जेई हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
अवर अभियंताओं ने हाइडिल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेतन न मिलने, अफसरों के दुर्व्यवहार के कारण जिलेभर के अवर अभियंताओं ने शनिवार को हाइडिल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। जेई संघ का कहना है कि निगम अवर अभियंताओं के वेतन जारी नहीं कर रहा है और काम लगातार ले रहा है। उन्होंने कहा कि अफसरों के दुर्व्यवहार के कारण जिलेभर के जेई मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन
शनिवार को जिलेभर के जेई हाइडिल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जेई संघ के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष आरसी द्विवेदी ने कहा कि विभाग में फेसियल अटेंडेंट शुरू की गई है। इसके कारण सभी जेई का वेतन रोका गया है। अब जेई क्षेत्र में काम करे या फिर विभाग में फेसियल अटेंडेंट लगाए। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो जिलेभर के जेई हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन