{"_id":"5c0d8730bdec224168292620","slug":"jp-heights-buildings-third-time-sealed-in-shahberry","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी: जेपी हाइट बिल्डिंग तीसरी बार की गई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी: जेपी हाइट बिल्डिंग तीसरी बार की गई सील
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
जेपी हाइट बिल्डिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी गांव की जेपी हाइट बिल्डिंग को प्राधिकरण ने तीसरी बार सील किया है। शुक्रवार को ‘शाहबेरी गांव में बिल्डर ने फिर सील तोड़कर कराया निर्माण’ शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी। उसके बाद प्राधिकरण की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और वहां चल रहे निर्माण कार्य को बंद कराकर बिल्डिंग को सील कर दिया। वहीं, पुलिस को देखकर बिल्डर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
दरअसल, 17 जुलाई को शाहबेरी हादसे के बाद प्राधिकरण ने वहां बनी अवैध बिल्डिंगों पर कार्रवाई शुरू की थी। प्राधिकरण ने नींव कमजोर होने से एक तरफ झुकने वाली दो बिल्डिंग सील की थीं। इनमें एक बिल्डिंग जेपी हाइट थी। कार्रवाई के दो दिन बाद बिल्डर ने सील को हटा दिया और निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उस समय भी अमर उजाला ने बिल्डिंग से सील हटाकर निर्माण कार्य शुरू करने की खबर को प्रमुखता से उठाया। खबर छपने के बाद प्राधिकरण ने बिल्डिंग को सील किया, लेकिन बिल्डर अपनी मनमानी से बाज नहीं आया और फिर से बिल्डिंग की सील को हटा दिया। शुक्रवार को खबर छपने के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को बंद कराकर सीलिंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन