फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   journey from Delhi to Vadodara will be completed in ten hours from December

खुशखबरी: दिसंबर से दस घंटे में पूरा होगा दिल्ली से वडोदरा तक का सफर, अभी यहां तक हुआ है काम

Sun, 09 Apr 2023 04:01 AM IST
Jeet Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम।
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 04:01 AM IST
सार

एनएचएआई दिसंबर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के अगले चरण सोहना-वडोदरा खंड पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर देगा। साल 2024 में मार्च के बाद न केवल मुंबई पहुंचना आसान होगा बल्कि गोवा तक का सफर सुगम होने वाला है। 
 

विज्ञापन
journey from Delhi to Vadodara will be completed in ten hours from December
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इस साल दिसंबर तक दिल्ली से वडोदरा तक के सुगम सफर का सपना पूरा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) दिल्ली-वडोदरा खंड पर फर्राटेदार सफर की तैयारियों में पूरी शिद्दत से जुटा है। दावा किया जा रहा है कि दिसंबर में दिल्ली से वडोदरा तक 18 घंटे के सफर को 10 घंटे में पूरा कर सकेंगे। 

विज्ञापन


इसी साल फरवरी में देश के सबसे लंबे दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन हो चुका है। जिसके बाद दिल्ली से दौसा के बीच आवाजाही भी शुरू हो गई है। अब दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय लगभग आधा हो गया है। अब इस एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली से गुजरात का सफर भी महज 10 घंटे में तय हो जाएगा। 
विज्ञापन


एनएचएआई दिसंबर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के अगले चरण सोहना-वडोदरा खंड पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर देगा। साल 2024 में मार्च के बाद न केवल मुंबई पहुंचना आसान होगा बल्कि गोवा तक का सफर सुगम होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले महीने से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक मुदित गर्ग के अनुसार दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए मई महीने में दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने के लिए डीएनडी फ्लाईओवर से लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। यह कालिंदी कुंज और फरीदाबाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। यानी दिल्ली से दौसा और जयपुर जाने के लिए वाहन चालकों को गुरुग्राम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनके अनुसार दिसंबर में  दिल्ली-वडोदरा खंड दिसंबर तक तैयार होने की संभावना है। मई पूरा एक्सप्रेसवे मार्च 2024 तक तैयार होने की उम्मीद है। 

भूमि अधिग्रहण बना चार खंडों में देरी का कारण
गर्ग ने कहा कि गुजरात के दाहोद जिले में पड़ने वाले खंड को छोड़कर एक्सप्रेसवे का दिल्ली-वडोदरा खंड इस साल दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। परियोजना में देरी के बारे में गर्ग ने बताया कि पहले यह विरार तक बनाया जाना था। बाद में इसे नवी मुंबई में जवाहर लाल नेहरू पोर्ट तक बढ़ाया गया। जिसके लिए महाराष्ट्र में समय पर अनुमोदन प्राप्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। गुजरात में भी दाहोद जिले में कई अड़चने आईं।

यहां झालोद क्षेत्र के आदिवासी भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अदालत चले गए थे। जिसे सुलझाने में समय लग गया। मामला सुलझने के बाद काम शुरू करना पड़ा। अब जल्द ही दिल्ली में डीएनडी से होते हुए फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सोहना, नूंह और पलवल, अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा से मंदसौर, रतलाम और झाबुआ से गुजरात में दाहोद, लिमखेड़ा, पंचमहल, वडोदरा, भरूच, सूरत और वलसाड तक का सफर आसान हो जाएगा। 

दिल्ली से गोवा का सफर भी 20 घंटे में 
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे केवल मुंबई तक का सफर ही आसान नहीं करेगा बल्कि दिल्ली और गोवा के बीच भी यात्रा को सरल और सुगम बनाएगा। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली से गोवा तक सफर महज 20 घंटे में पूरा होगा। दोनों शहरों के बीच वर्तमान में यात्रा का समय 34 घंटे से अधिक का है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के माध्यम से मुंबई पहुंचकर मुंबई-गोवा एक्सप्रेसवे से सीधे गोवा पहुंचा जा सकेगा।  


40 इंटरचेंज से सीधे जुड़ेंगे बड़े शहर
यह एक्सप्रेसवे छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरता है। गुरुग्राम के अलीपुर से शुरू होने के बाद इस पर कुल 40 इंटरचेंज बनाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed