{"_id":"6a67724d2ac2689e4a07b071","slug":"journalist-jaswinder-singh-sidhu-dies-in-road-accident-bullet-motorcycle-rider-also-injured-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147831-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सड़क हादसे में खेल पत्रकार जसविंदर सिंह की मौत, बुलेट बाइक सवार भी घायल; सड़क पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सड़क हादसे में खेल पत्रकार जसविंदर सिंह की मौत, बुलेट बाइक सवार भी घायल; सड़क पार करते समय हुआ हादसा
Mon, 27 Jul 2026 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:29 PM IST
सार
एक तेज रफ्तार बुलेट सवार ने सड़क पार कर रहे 56 साल के वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिंह सिद्धु को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। जसविंदर सिंह सिद्धु ने अमर उजाला सहित देश के कई संस्थानाें में काम किया है। अभी वह फ्रीलांसर के तौर पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली स्थित एनएच-9 गाजीपुर के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार बुलेट सवार ने सड़क पार कर रहे 56 साल के वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिंह सिद्धु को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल जसविंदर को पुलिस पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गई, जहां से उन्हें जीटीबी रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में बुलेट सवार आसिफ को भी गंभीर चोट लगी है, उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने अमर उजाला सहित देश के कई संस्थानाें में काम किया है। अभी वह फ्रीलांसर के तौर पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि रविवार देर रात कल्याणपुरी थाना पुलिस को एनएच-9 पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे में घायल 56 साल के जसविंदर सिंह सिद्धू और बुलेट बाइक सवार 35 साल के आसिफ को लाल बहादुर अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन
जसविंदर की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि जसविंदर अपने परिवार के साथ गोविंदपुरी एक्सटेंशन में रहते थे और वरिष्ठ खेल पत्रकार थे। आसिफ खतौली यूपी का रहने वाला है। पुलिस हादसे वाली जगह की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।