फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Journalist inspired from Kangna of Queen movie, show courage.

‘क्वीन’ की कंगना से मिली हिम्मत, बदमाशों का किया बुरा हाल

Mon, 08 Feb 2016 11:10 PM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 08 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Journalist inspired from Kangna of Queen movie, show courage.

क्वीन मूवी की एक्ट्रेस कंगना रनावत के जज्बे से महिला पत्रकार को हिम्मत मिली। मूवी में जिस तरह पैरिस में कंगना ने बदमाशों को पस्त किया था।

विज्ञापन


उसी तर्ज पर असल की जिंदगी में सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन जाते वक्त महिला पत्रकार ने बाइक सवार दो लुटेरों का जमकर सामना किया और उन्हें खदेड़ दिया। हालांकि इस दौरान लुटेरों ने किसी धारधार हथियार से पीड़िता पर हमला भी किया मगर वह बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


इस दौरान महिला पत्रकार की न तो पब्लिक ने मदद की और न ही पुलिस को घटना की भनक लगी। घटना से आहत और पुलिस के सिस्टम से परेशान महिला पत्रकार ने फेसबुक वॉल पर पूरी घटना को पोस्ट किया और अपनी व्यथा को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली निवासी सुनीता मिश्रा फिल्म सिटी स्थित एक अखबार के दफ्तर में कार्यरत हैं। वह इंटरटेनमेंट रिपोर्टर हैं। रविवार शाम साढ़े सात बजे वह ऑफिस से पैदल सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थी।

सेक्टर-3 स्थित एचसीएल ऑफिस के पास बाइकसवार दो बदमाश आए और उन्होंने सुनीता को घेर लिया। जब तक सुनीता कुछ समझ पाती तब तब बाइक पर बैठे पीछे बदमाश ने सुनीता के हाथ से उनका बैग लूटने का प्रयास किया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जज्बे की तारीफ

Journalist inspired from Kangna of Queen movie, show courage.

सुनीता को कुछ भी नहीं सूझा और उनके जहन में बस क्वीन मूवी की कंगना रनावत का वह दृश्य आ गया जिसमें कंगना पैरिस में बदमाशों से लोहा मोल ले कर उन्हें पस्त कर दिया था।

बस क्या था सुनीता भी कंगना रनावत के किरदार में ढल गई और उन्होंने बदमाशों से भिड़ गई। बदमाश ने फौरन एक धारधार हथियार से उन पर वार कर दिया मगर वह बाल-बाल बच गई और धारधार हथियार बैग पर जा लगा जिससे बैग फट गया।

सुनीता ने बदमाशों से यह भी बोला कि वह बैग उन्हें नहीं लूटने देंगी चाहे कुछ भी हो जाए। बदमाशों को आखिरकार हार माननी पड़ी और वह बाइक से फरार हो गए।

हिम्मत का परिचय देने वाली सुनीता पुलिसिया सिस्टम को कोसती हुई मेट्रो में सवार हो कर घर चली गई और उन्होंने आपबीती अपनी फेसबुक वॉल पर लिख दी।

सैकड़ो लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट कर जज्बे को सलाम किया। सुनीता का कहना है कि वह क्वीन मूवी में कंगना की किरदार से काफी इंप्रेस हैं और उन्हें हिम्मत मिली और वह बदमाशों का सामना कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed