फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Job in IT companies of IT.

NCR की IT कंपनियों में भरपूर नौकरियां

Sat, 11 Oct 2014 03:23 PM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
Job in IT companies of IT.

एनसीआर के आईटी सेक्टर में अब नौकरियों की कमी नहीं रही। यहां योग्य और प्रतिभावान कर्मियों को भरपूर नौकरियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन


जॉब देने के मामले में एनसीआर के दो शहर गुड़गांव और नोएडा सबसे अव्वल हैं। इन दोनों शहरों की आईटी कंपनियों के हायरिंग ट्रेंड में 20 प्रतिशत तक का ग्रोथ देखा जा रहा है। आईटी विशेषज्ञों के अलावा टाइम्स जॉब्स डॉट कॉम के सर्वे से भी इसका खुलासा होता है।

आईटी और बीपीएम सेक्टर में जॉब देने की दृष्टि से पिछले काफी समय से लचर चल रहा था। पिछले कुछ महीनों से यहां हायरिंग प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है। अगस्त 2014 से सितरंबर 2014 के बीच इस सेक्टर की हायरिंग प्रक्रिया में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन

टाइम्स जॉब्स डॉटकॉम के सर्वे से भी पता चल रहा है ट्रेंड

Job in IT companies of IT.

शहर के सेक्टर-45 स्थित प्राइम कॉल कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर विनीता यादव का कहना है कि आईटी-बीपीएम के जॉब इंडेक्स में डोमेस्टिक डिमांड बढ़ने से बढ़ोत्तरी हो रही है। आईटी-बीपीएम में डाटा एनॉलिसिस और डाटा कलेक्शन का काम चुनावी सीजन में काफी बढ़ गया है। इस कारण भी हायरिंग और मजबूत हो रही है।

टाइम्स जॉब्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी, 2014 से सितंबर 2014 के बीच 21 प्रतिशत जॉब इंडेक्स बढ़ा है। अनुभवी लोगों की डिमांड सबसे अधिक है। 20 वर्ष या इससे अधिक अनुभव वालों के हायरिंग का रेट 67 प्रतिशत है। वहीं 10 से 15 वर्ष का अनुभव रखने वाले कर्मियों की हायरिंग में 20 प्रतिशन की उछाल है।

हर्वा बीपीओ के सीईओ अजय चतुर्वेदी ने कहा कि आईटी आउटसोर्सिंग की स्थिति सही होने से कंपनियों में कर्मियों की जरूरत बढ़ी है। इस कारण भर्तियों का सिलसिला शुरू हुआ है।

नैस्कॉम हरियाणा को-चेयरमैन...

Job in IT companies of IT.

नैस्कॉम हरियाणा के को-चेयरमैन राकेश कपूर का कहना है कि पूरी दुनिया में भारत की इमेज सुधर रही है। डिजिटल इंडिया और स्मार्ट सिटी की योजना आईटी सेक्टर को नई दिशा देने जा रही है। माइक्रोसॉफ्ट, अमेजोन और फेसबुक प्रमुख जुकरबर्ग के भारत दौरे के बाद आईटी सेक्टर को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। आने वाले दिनों में भरपूर नौकरियां इस सेक्टर में युवाओं को मिलेंगी।

आईटी सेक्टर के इन सेगमेंट में भर्तियां...
-डाटा
-सॉफ्टवेयर इंजीनियर
-अप्लीकेशन प्रोग्रामर्स
-डाटाबेस एडमिस्ट्रेटर
-ग्राफिक डिजाइनर्स
-प्रोजेक्ट लीडर्स
-प्रोजेक्ट मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed