{"_id":"5cca37febdec220729254eff","slug":"job-fraud-from-5000-people-arrested-two-people-running-fake-placement-agency-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर 5000 लोगों से ठगी, फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर 5000 लोगों से ठगी, फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले दो लोग गिरफ्तार
Thu, 02 May 2019 05:51 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 02 May 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा जिला पुलिस ने फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी खोलकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान बिजनौर, यूपी निवासी हनी रस्तोगी (26) और भजनपुरा, दिल्ली निवासी नरेश गर्ग (34) के रूप में हुई है। आरोपियों ने देशभर के पांच हजार से अधिक युवाओं से ठगी की है। इनके पास से एक हजार युवाओं के बायोडाटा, एक लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, चार सिमकार्ड, फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया कि सोमवार को जिले के साइबर सेल को शिकायत मिली कि विश्वास नगर, फर्श बाजार इलाके में फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी चलाई जा रही है। पुलिस ने छापेमारी कर वहां से दोनों आरोपियों को दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि यह लोग पिछले करीब नौ माह से प्लेसमेंट एजेंसी चला रहे थे। ये ओएलएक्स जॉब पोर्टल से बेरोजगार युवाओं के बायोडाटा प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद उन्हें नामी एमएनसी कंपनी में सुपरवाइजर, ड्राइवर और मार्केटिंग की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया जाता था।
विज्ञापन
आरोपी शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर पीड़ितों को बुलाते थे। वहां वह रिक्शा वाले से फोन पर बात कर उसे अपने दफ्तर का रास्ता बताते थे। एजेंसी में बुलाकर पीड़ितों से 2350 रुपये लेकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र देकर जयपुर, लखनऊ और आगरा में फर्जी पतों पर भेज देते थे। बाद में आरोपी मोबाइल नंबर बंद कर गायब हो जाते थे। आरोपियों ने खुलासा किया है कि इन लोगों ने देशभर के अब तक पांच हजार से अधिक युवाओं से ठगी की है।
विज्ञापन