फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   job fair in delhi university from 20 January

दिल्ली विश्वविद्यालय में आज से नौकरी का मेला

Wed, 20 Jan 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jan 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
job fair in delhi university from 20 January

सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के तहत आज से छात्रों को नौकरी पाने का अवसर मिलने जा रहे हैं। प्लेसमेंट सेशन बुधवार से शुक्रवार तक चलेगा जबकि शनिवार को छात्रों के लिए क्षमता बढ़ाने के लिए वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


तीन दिवसीय सेशन के लिए सात कंपनियां कैंपस पहुंच रही हैं। कंपनियां छात्रों को साढ़े पांच लाख तक के पैकेज की पेशकश करेंगी।

सीपीसी अधिकारियों के मुताबिक प्लेसमेंट सेशन के अंतर्गत पीजी व यूजी अंतिम वर्ष के छात्रों को ही जॉब ऑफर मिलेंगे। बुधवार को यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व टीचर सिटी कंपनियां कैंपस आ रही हंै।
विज्ञापन


जहां यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप एमएससी ऑपरेशनल रिसर्च छात्रों का चयन करेगी वहीं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल व एमएसी भौतिकी, रसायन, गणित, व जीव विज्ञान के छात्रों का चयन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कंपनी छात्रों को 24,500 रुपये प्रतिमाह सैलरी की पेशकश करेगी। टीचर सिटी कंपनी यूजी स्तर के अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, एकाउंटेंसी, व बिजनेस स्टडीज छात्रों को जॉब ऑफर देगी। कंपनी के मुताबिक वह एक साल तक प्रतिमाह 25 हजार रुपये स्टाइपेंड के रूप में देगी।

एक साल के बाद छात्रों को छठे व सातवें वेतन आयोग के आधार पर सैलरी दी जाएगी। बृहस्पतिवार को हेरिटेज कंपनी यूजी व पीजी के छात्रों का चयन करेगी।

कंपनी प्रतिमाह 32 हजार से 45 हजार सैलरी प्रदान करेगी। वहीं टेक महिंद्रा यूजी छात्रों का चयन करेगी यह कंपनी 1.5 से 2 लाख रुपये सालाना पैकेज देगी।

इंफोसिस कंपनी पहली बार शुक्रवार को कैंपस आएगी। कंपनी बीसीए व बीएससी के छात्रों को 2.19 लाख वार्षिक सैलरी पैकेज की पेशकश करेगी।

अमेजन कंपनी फ्रैंच, जर्मनी, स्पेनिश व इटेलियन भाषा में बीए व एमए कर चुके छात्रों का चयन करेगी। यह कंपनी सबसे अधिक 5.06 लाख से लेकर 5.72 लाख सालाना पैकेज देगी।


क्षमता बढ़ाने की कार्यशाला 23 को
23 जनवरी को छात्रों के कैपेसिटी इनहेंसमेंट वर्कशॉप (क्षमता बढ़ाने की कार्यशाला) आयोजित की जा रही है। इसमें छात्रों को प्रेरणादायी संवाद कराया जाएगा। इसके लिए एयर इंडिया की कैप्टन प्रियंका यादव कैंपस आएंगी। प्रियंका यादव डीयू की ही पूर्व छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed