{"_id":"68f3ad3702a36ecd4208fc8c","slug":"jnu-students-union-president-fined-rs-10000-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-109121-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष पर लगा दस हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष पर लगा दस हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
- प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने प्रदर्शन करने संबंधी मामले में नियमों की अवहेलना करने पर छात्र संघ अध्यक्ष नीतीश कुमार पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस बारे में जेएनयू के चीफ प्रॉक्टर कार्यालय ने आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार छात्र संघ अध्यक्ष को डीन ऑफ स्टूडेंट कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में प्रदर्शन करने का दोषी पाया गया है। साथ ही एडमिन ब्लॉक में जबरन घुसने, दरवाजे को तोड़ने और विश्वविद्यालय की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। यह प्रदर्शन कुछ महीने पहले छात्रों को हॉस्टल खाली करने के नोटिस मिलने पर छात्र संघ ने किया था।
इस आदेश में कहा गया कि उनके द्वारा किया कृत्य गंभीर है इसलिए अनुशानात्मक कार्रवाई की गई। छात्र के करियर को ध्यान में रखते हुए दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आदेश जारी होने के दस दिन के अंदर जुर्माना राशि जमा करानी होगी। साथ ही इस आदेश के खिलाफ 20 दिन के अंदर अपील कर सकेंगे। वहीं जुर्माने का आदेश दूसरे छात्रों को भी जारी हुआ जो प्रदर्शन में शामिल थे।