देर रात तक आरोपी जेएनयू छात्र आशुतोष से पुलिस ने की पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिला पुलिस ने जेएनयू के एक और छात्र आशुतोष कुमार से पूछताछ की। देर रात तक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि आशुतोष से उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य के सामने बैठाकर पूछताछ की गई।
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने शनिवार दोपहर को कहा था कि आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी की बात से इनकार करते रहे।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आशुतोष को नोटिस देकर शनिवार सुबह पूछताछ के लिए बुलाया था।
वीडियो में गैरकानूनी आयोजित कार्यक्रम में खड़ा है आशुतोष
पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ में शामिल होने के लिए उसे फोन भी किया था। गौरतलब है कि जेएनयू के छात्र आशुतोष समेत कई ने पुलिस को यह संदेश दिया था कि वह पूछताछ में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये तो अभी तक स्पष्ट नहीं हो रहा है कि आशुतोष देशविरोधी नारे लगा रहा था या नहीं, मगर वीडियो क्लीपिंग में वह गैरकानूनी रूप से आयोजित कार्यक्रम में खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
जेएनयू में जो विवादित पोस्टर लगे थे उनमें भी आशुतोष का नाम है। पूछताछ में आशुतोष ने देशविरोधी नारे लगाने की बात से इनकार किया है।