फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu fee hike case high power committee meets jnu students vc appeals faculty to take classes

जेएनयू विवादः हाई पावर कमेटी के सदस्य छात्रों से मिलने कैंपस पहुंचे, वीसी की अपील शिक्षक लें क्लास

Fri, 22 Nov 2019 05:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 22 Nov 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
jnu fee hike case high power committee meets jnu students vc appeals faculty to take classes
एडमिन ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय कैंपस के एडमिन ब्कॉक में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की बैठक जारी है। बैठक में वीएन चौहान यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष, प्रोफेसर अनिल सहस्त्रबुद्धे एआईसीटी, प्रोफेसर रजनीश यूजीसी के सचिव मौजूद हैं। 
विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ की तरफ से अध्यक्ष आयुषी घोष, उपाध्यक्ष साकेत मून, सचिव सतीष चंद्र यादव, सह सचिव एमडी दानिश के साथ करीब 30 काउंसलर भी मौजूद हैं। 

एडमिन ब्लॉक के दूसरे फ्लोर पर बैठक चल रही है। इस बैठक में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार भी शामिल नहीं हुए। छात्रों की मांग थी कि वाइस चांसलर भी बैठक में शामिल हों। इस बैठक का एबीवीपी के काउंसलर पहले ही बहिष्कार कर चुके हैं।
विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ अपनी मांग पर अडिग हैं। उनका कहना है कि जब तक पूरी तरह से फीस बढ़ोतरी वापिस नहीं ली जाएगी, तब तक आंदोलन नहीं थमेगा। आज आंदोलन का 26वां दिन  है। 28 अक्टूबर से छात्रों का आंदोलन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैठक के दौरान एडमिन ब्लॉक से बाहर छात्रों की नारेबाजी और प्रदर्शन जारी है। 2017 के हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार एडमिन ब्लॉक से बाहर प्रदर्शन की मनाही है।


वीसी ने फैकल्टी से कक्षाएं लेने की अपील की
जेएनयू के वीसी ने एक नोटिस जारी करते हुए शिक्षकों से अपील की है कि कोर्स पूरा करने के लिए कक्षाएं लेनी शुरू करें। कक्षाएं न लेने पर कोर्स अधूरा रह जाएगा, जिससे वो हजारों छात्र अपनी पढ़ाई से महरूम रह जाएंगे जो पढ़ना चाहते हैं, न कि आंदोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed