{"_id":"5dcfc5c48ebc3e54b0513606","slug":"jnu-complaint-against-students-for-painting-admin-block-wall-with-derogatory-comments","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक ब्लॉक की दीवार पर पेंट लगाने पर जेएनयू प्रशासन ने छात्रों के खिलाफ शिकायत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक ब्लॉक की दीवार पर पेंट लगाने पर जेएनयू प्रशासन ने छात्रों के खिलाफ शिकायत दी
Sat, 16 Nov 2019 03:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 16 Nov 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
एडमिन ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : जी पाल
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के खिलाफ दीवार पर पेंट पोतने को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जेएनयू प्रशासन से शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि इस शिकायत पर कानूनी राय ली जा रही है। कानूनी सलाह लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को मीडिया से कहा कि जेएनयू प्रशासन उन छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा जिन्होंने प्रशासनिक ब्लॉक के मैसेज पर पेंट पोतकर बदरंग कर दिया।
आरोपी छात्रों की पहचान कर ली गई है। इसके वीडियो फुटेज भी हैं। शिकायत में कहा गया है कि प्रशासनिक ब्लाक के अंदर कुलपति कार्यालय की दीवार पर लिखे विभिन्न संदेशों पर छात्रों ने पेंट पोत दिया। हॉस्टल शुल्क वृद्धि के बारे में कुलपति से बात करने छात्र अंदर गए थे।