फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jewellery worth Rs 4.5 crore has been recovered from New Delhi Railway Station.

Delhi : तलाशी अभियान में 5.74 करोड़ के गहने व नकदी बरामद, RPF ने आयकर विभाग को सौंपे; जांच में जुटा विभाग

Sun, 08 Sep 2024 03:23 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 08 Sep 2024 03:23 AM IST
सार

मुखबिर की सूचना पर तीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंची आरपीएफ ने चार ट्रेनों में गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 5.74 कराेड़ रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। सबसे ज्यादा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चार करोड़ रुपये के गहने और नकदी बरामद की गई है। 
वहीं, अंबाला और बठिंडा स्टेशन से बाकी 1.5 करोड़ की नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Jewellery worth Rs 4.5 crore has been recovered from New Delhi Railway Station.
भारतीय रेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा व जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेता, कार्यकर्ता व उनके लिए काम करने वाला कोई अन्य व्यक्ति हवाला के जरिये नकदी इधर से उधर न कर पाए। इस पर नजर रखने के लिए आरपीएफ को पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा गया है। 

विज्ञापन


इसी के तहत बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर तीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंची आरपीएफ ने चार ट्रेनों में गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 5.74 कराेड़ रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। सबसे ज्यादा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चार करोड़ रुपये के गहने और नकदी बरामद की गई है। 
विज्ञापन

वहीं, अंबाला और बठिंडा स्टेशन से बाकी 1.5 करोड़ की नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं।

आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुंबई और हावड़ा से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली दो ट्रेनों में नकदी व जेवरात पार्सल के रूप में लोड होने की सूचना मुखबिरों के जरिये नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की आरपीएफ को मिली। दोनों ट्रेनों पर अलग-अलग समय पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही तलाशी के दौरान गहने व नकदी वाले पार्सल को जब्त कर लिया गया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, सोनिया व संदीप के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ अधिकारियों ने आयकर व कस्टम विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनके सामने वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करते हुए सभी पैकेट खोले। नकदी अप्पू कुमार, मंटू कुमार व राम प्रताप और सोना व चांदी के जेवरात तीन अन्य पार्टियों हर्ष ट्रांसपोर्ट, शिव कुमार व एस कुमार से संबंधित बताया गया है। फिलहाल आयकर विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed