{"_id":"64e40c961675f7cba409f833","slug":"jewelers-robbery-on-june-21-solved-in-sarai-rohilla-area-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सराय रोहिल्ला इलाके में ज्वेलर से हुई लूट की गुत्थी सुलझी, 55 लाख के जेवरात लूटने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सराय रोहिल्ला इलाके में ज्वेलर से हुई लूट की गुत्थी सुलझी, 55 लाख के जेवरात लूटने वाले पांच गिरफ्तार
Tue, 22 Aug 2023 06:47 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 22 Aug 2023 06:47 AM IST
सार
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 21 जून को शास्त्री नगर निवासी विपिन सोनी ने इस मामले को लेकर सराय रोहिल्ला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में 21 जून को 55 लाख के जेवरात लूट के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 333 ग्राम सोने के जेवरात के अलावा करीब पांच लाख के और जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 21 जून को शास्त्री नगर निवासी विपिन सोनी ने इस मामले को लेकर सराय रोहिल्ला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि वह करोलबाग में जेवरात का काम करता है। घटना वाली रात करीब 8.45 बजे वह रिश्तेदार कैलाश के साथ बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन
कैलाश के पास साढ़े 850 ग्राम सोने और 75 ग्राम चांदी के जेवरात थे। रात करीब 9.00 बजे शास्त्री नगर हनुमान मंदिर के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उससे जेवरात लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। करीब 235 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस की जांच करोल बाग के अशोक वर्मा नामक ज्वेलर पर आकर रुक गई।
विज्ञापन
छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगह छापेमारी कर चार अन्य आरोपी मोहम्मद सलीम, देवेंद्र, दिलशाद खान और फहीम खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मामले में नदीम और रिजवान नामक आरोपियों की तलाश है।