फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jewar bulandshahr highway gangrape: mahesh sharma meets victims and all developments of the day

जेवर गैंगरेप कांडः पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मोदी के मंत्री, दिया न्याय का भरोसा

Sat, 27 May 2017 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर Updated Sat, 27 May 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
jewar bulandshahr highway gangrape: mahesh sharma meets victims and all developments of the day
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा पहुंचे जेवर पीड़‌ितों से म‌िलने - फोटो : अमर उजाला

जेवर से बुलंदशहर जाने वाले स्टेट हाईवे पर एक परिवार की चार ‌महिलाओं के साथ हुए गैंगरेप की घटना के बाद यूपी का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। इस घटना ने पूरी तरह से सियासी रंग ले लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सपा नेताओं के पीड़िताओं से मिलने के बाद आज केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा पीड़ित परिवार से मिले।

जेवर-बुलंदशहर रोड पर लूट, हत्या और महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म का मामले में जबरदस्त राजनीति रंग ले लिया है। बृहस्पतिवार शाम से राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों व पूर्व मंत्रियों का तांता शुक्रवार शाम तक घर और घटनास्थल पर लगा रहा।
विज्ञापन


वहीं, पीड़ित पक्ष के अब तक तीन बार बयान बदलने से पुलिस भी भौचक्की है। मौके पर बिसाहड़ा कांड से संबंद्ध कई लोगों की आवाजाही भी दो दिनों से देखी गई। कहा जा रहा है कि पीड़ितों के पल-पल बदलते बयान कुछ हद तक राजनीति से प्रेरित होने का इशारा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक कद वालों का लगा तांता
आग की तरह देशभर में मामले की सूचना फैलने पर बृहस्पतिवार शाम से ही कई पार्टी नेताओं का जमावड़ा पीड़ितों के घर और घटनास्थल पर लगने लगा। बृहस्पतिवार शाम को जहां कांग्रेस पार्टी से राजबब्बर पहुंचे थे। सुबह पूर्व समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे कमाल अख्तर, सांसद सुरेंद्र नागर, फकीरचंद नागर समेत बड़ी संख्या नेता पहुंचे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी से स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। वह शुक्रवार दोपहर भी पीड़ितों से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed