फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jewar airport one member of displaced family will get job

जेवर एयरपोर्ट: विस्थापित परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी, जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

Sat, 19 Jan 2019 06:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
jewar airport one member of displaced family will get job
jewar airport - फोटो : अमर उजाला

राज्य सरकार ने जेवर एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण से विस्थापित हुए परिवारों के पुनर्वास के लिए चिह्नित 50.5250 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी है। एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद बेरोजगार हुए परिवारों के एक सदस्य को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा नौकरी दी जाएगी। विस्थापित परिवारों को एक वर्ष तक 3 हजार रुपये महीने जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परिवारों को एक मुश्त 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के बनवारीवास, किशोरपुर, पारोही, रन्हेरा, रोही, परगना, जेवर में 1239.1416 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया है। भूमि अधिग्रहण से विस्थापित हुए परिवारों के पुनर्वास के लिए 50.5250 हेक्टेयर चिह्नित की गई है। शुक्रवार को विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की योजना के लिए अधिसूचना जारी की गई है। 
विज्ञापन


गंगवार ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण के लिए निर्माण सामग्री की आपूर्ति में इस्तेमाल होने वाले वाहन भी स्थानीय लोगों और विस्थापित परिवारों से लिए जाएंगे। कंपनी की ओर से विस्थापित परिवारों के सदस्यों को पहचान पत्र भी दिया जाएगा ताकि वे वहां संचालित होने वाली गतिविधियों का लाभ उठा सके। विस्थापित परिवारों के एक एक सदस्य को रोजगार से जोड़ने के लिए उनकी योग्यात के अनुसार कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्थापित परिवारों को जहां पुनर्वास दिया जाएगा वहां सामुदायिक भवन, शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल और ग्राउंड आदि भी विकसित किया जाएंगे। इसके अतिरिक्त पोस्ट ऑफिस, बैंक शाखा की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। विस्थापित परिवारों को परिवहन खर्च के लिए 50 हजार रुपये और 50  हजार रुपये पुनर्व्यवस्थापन भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed