फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jaswant Singh's condition still critical, PM Modi visits him in hospital

जसवंत के इलाज में हर संभव मदद करेंगे PM

Sun, 10 Aug 2014 08:49 PM IST
Updated Sun, 10 Aug 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
Jaswant Singh's condition still critical, PM Modi visits him in hospital

पूर्व रक्षा मंत्री और बीजेपी के पूर्व नेता जसवंत सिंह की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं है, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आर्मी अस्पताल में उन्हें जीवन रक्षक उपकरण के सहारे रखा गया है।

विज्ञापन


उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।

आर्मी अस्पताल के मुताबिक, सिर में गंभीर चोट के बाद पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह (76 वर्षीय) का शुक्रवार को ऑपरेशन किया गया लेकिन हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

विज्ञापन

20 मिनट तक डॉक्टरों की टीम से की बात

Jaswant Singh's condition still critical, PM Modi visits him in hospital

कोमा जैसी स्थिति के चलते उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे ही रखा गया है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

शनिवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पूर्व रक्षा मंत्री को देखने आर्मी अस्पताल पहुंचे तो देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

मोदी ने जसवंत सिंह का इलाज कर रही टीम के विशेषज्ञों से लगभग बीस मिनट तक बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मोदी ने डॉक्टरों की टीम को हर संभव सहयोग देने की बात भी कही।

बह गया है काफी खून

Jaswant Singh's condition still critical, PM Modi visits him in hospital

बता दें कि बृहस्पतिवार देर रात धौला कुआं स्थित आर्मी रिसर्च और रेफरल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पूर्व रक्षा मंत्री को भर्ती करवाया गया था।

सिर में तेज चोट लगने की वजह से सिर के अंदर काफी खून बह गया और खून की क्लॉटिंग हो गई थी। खून की क्लॉटिंग होने की वजह से उनकी स्थिति कोमा जैसी थी।

लिहाजा अस्पताल के न्यूरो सर्जन की टीम ने जांच के बाद सर्जरी करने का निर्णय लिया था। लगभग तीन घंटे तक न्यूरो सर्जन की टीम ने सर्जरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed