फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jarnail Singh Badal will fight!

पी. चिदंबरम पर जूता उछालने वाले जरनैल सिंह लड़ सकते हैं बादल के खिलाफ चुनाव

Tue, 27 Dec 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
Jarnail Singh Badal will fight!
- फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी राजौरी गार्डन से आप विधायक जरनैल सिंह को पंजाब चुनाव में उतारने की रणनीति बना रही है। ताकि, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उन्हें मैदान में उतारा जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि 28 दिसंबर की लांबी रैली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसकी घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, बादल की विधानसभा सीट लांबी में 28 दिसंबर को केजरीवाल की रैली होनी है। यह सीट बादल परिवार का गढ़ माना जाता है। पार्टी इसी सीट पर सबसे बड़ा दाव खेलने जा रही है।
विज्ञापन


पार्टी की सिख समुदाय से आने वाले दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह को इस सीट से उतारने की योजना है। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने तकरीबन इसका फैसला कर लिया है।  लांबी रैली में केजरीवाल इस सियासी रणनीति का एलान भी कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई मौकों पर सिख दंगों पर कांग्रेस नेताओं को घेरा है

Jarnail Singh Badal will fight!
parkash singh badal and jarnail singh - फोटो : अमर उजाला
जरनैल सिंह फिलहाल पंजाब में आप के सह-प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हैं।  कई मौकों पर उन्होंने सिख दंगों पर कांग्रेस नेताओं को घेरा है। वहीं, पत्रकार रहते हुए उन्होंने तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम पर जूता उछाल कर विरोध जताया था।

पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने खुद दिल्ली में जरनैल सिंह के घर पहुंच कर उन्हें पंजाब में चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। हालांकि, पार्टी अभी आधिकारिक तौर पर इसका जवाब नहीं दे रही है।

इससे पहले आप ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ संगरूर से सांसद भगवंत मान मैदान में उतार दिया है। आप नेता जनसभाओं में सुखबीर सिंह बादल को चैलेंज भी कर रहे हैं कि वे अपनी सीट बताएं, जहां से लड़ेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed