{"_id":"5d41fe518ebc3e6cf4709db5","slug":"japanese-engineer-says-indian-rail-system-is-good-and-can-be-better","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी इंजीनियर बोले, भारतीय रेल सिस्टम अच्छा, हो सकता है और बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापानी इंजीनियर बोले, भारतीय रेल सिस्टम अच्छा, हो सकता है और बेहतर
Thu, 01 Aug 2019 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
जापानी दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की एक रेलवे कंपनी के इंजीनियरों की टीम बुधवार को भारतीय रेल की व्यवस्था देखने गाजियाबाद स्टेशन पहुंचे। छह सदस्यीय टीम ने विभिन्न स्थानों पर ट्रैक, तकनीक सिस्टम का निरीक्षण किया। जापान के रेलवे इंजीनियरों ने भी माना कि भारतीय रेलवे का सिस्टम अच्छा है, कुछ और बेहतर किया जा सकता है।
विज्ञापन
जापान से आए चीफ रेलवे ट्रैक इंजीनियर मकोटा इशिडा, सुचि तनिमोटो और उनके साथ आए अन्य इंजीनियरों की टीम देश में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रैक की क्वालिटी, सिग्नल सिस्टम की बारीकियों को जाना। उन्होंने गाजियाबाद में हुए रेल हादसे और उनके कारणों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
दिल्ली डिवीजन के सीनियर डीईएन रश्मि कुमार और एडीईएन एसडी शर्मा ने उन्हें बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने मई माह में गाजियाबाद में डिरेल हुई ईएमयू के हादसे की जानकारी ली। उसके कारण और चार दिन पूर्व हुए हादसे की जानकारी ली। जापान के इंजीनियरों ने कहा कि भारत में रेलवे का सिस्टम अच्छा है, तकनीक के लिहाज से जापान में भी लगभग वैसा ही है।
विज्ञापन
वह भारत में रेलवे की होने वाली पेट्रोलिंग से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं जो जापान में रेलवे नेटवर्क में बेहतर है और वह भारत में भी शामिल की जा सकती हैं। यह बदलाव कर गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मोटिवेशनल ट्रेनिंग भी दी जा सकती है।
सीनियर डीईएन रश्मि कुमार ने बताया कि जापान का यह प्रतिनिधिमंडल एनसीआर में दिल्ली, नई दिल्ली, निजामुद्दीन और गाजियाबाद समेत अंबाला स्टेशन का भी निरीक्षण करेंगे। जापान में इस्तेमाल की जा रही बेहतर तकनीक की जानकारी के संबंध में वह भारतीय रेलवे अधिकारियों को सुझाव भी देंगे।