फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamiat Delhi Pradesh President manhandled, police reached the commotion of people

जमीयत दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष से बदसलूकी, थाने पहुंचकर लोगों ने किया हंगामा

Mon, 30 May 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
Jamiat Delhi Pradesh President manhandled, police reached the commotion of people
थाने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

वेलकम इलाके में कार पार्किंग को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिन्द (महमूद मदनी) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आरिफ कासमी से पिकेट पर पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की। पुलिस कासमी समेत तीन लोगों को जबरन थाने ले आई।

विज्ञापन


इसके बाद शनिवार रात थाने के बाहर लोगों  ने जमकर हंगामा किया। वारदात का पता चलते ही थाने के बाहर सैकड़ों स्थानीय लोग जमा हो गए। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। तनाव को देखते हुए भारी सुरक्षा बल को थाने के पास तैनात कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। फौरन मौलाना समेत तीनों लोगों को थाने से छोड़ा गया। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच के बाद पिकेट पर तैनात हवलदार जयप्रकाश व सिपाही रॉकी और गगन को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मौलाना आरिफ कासमी शनिवार रात करीब आठ बजे कबीर नगर स्थित 25 फुटा रोड पर अब्दुस समी सलमानी के घर एक बैठक में हिस्सा लेने आए थे। रोड पर वेलकम थाने की पिकेट लगी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Jamiat Delhi Pradesh President manhandled, police reached the commotion of people
पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

कासमी पिकेट के नजदीक ही अपनी सेंट्रो कार को पार्क करने लगे। पिकेट पर तैनात हवलदार जयप्रकाश व अन्य सिपाहियों ने इसका विरोध किया। मौलाना का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने इसी को लेकर बदसलूकी शुरू कर दी। 

मौलाना ने बताया भी कि वह जमीयत के दिल्ली अध्यक्ष हैं। आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्होंने मौलाना कासमी पर हाथ उठा दिया। इतना ही नहीं, बाद में थाने फोन कर अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से मौलाना कासमी और जमीयत के दो अन्य सदस्यों जफर अली व हाफिज सलीम को थाने ले गए।

इधर, जमीयत के अध्यक्ष व अन्य लोगों की पिटाई और थाने ले जाने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ वेलकम थाने के बाहर जमा होनी शुरू हो गई। भीड़ बढ़ती देखकर पुलिस बल बुला लिया गया। थाने के गेट भी बंद कर दिए गए।

लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर मौके पर पहुंच गए। भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मौके पर ही पिकेट पर तैनात तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का एलान कर दिया गया। वहीं मौलाना आरिफ कासमी ने आरोप लगाया कि सब कुछ वेलकम थाना प्रभारी के इशारे पर हुआ। उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed